ज़िन्दगी में जो चीज़ दिल को अच्छी लगती है या तो गैर कानूनी होती है, या महंगी होती है, या फिर Other Cast की होती हैं!
अब तक ये समझ नहीं आ रहा कि...
इंटरनेट फ्री है या हम!
आज भंडारे में एक खूबसूरत लड़की प्यार भरी निगाहों से देख रही थी!
पर मेरे अंदर का भक्त जगा हुआ था मैंने इग्नोर कर दिया!
अब उसकी याद आ रही है!
इस आलू को किसी दिन फाँसी देनी पड़ेगी!
साले का हर सब्ज़ी के साथ Affair है!
मोहब्बत की कश्ती में पहला सुराख़ तब होता है!
जब आपकी महबूबा से भी खूबसूरत उसकी सहेली हो!
कोई हमें बतायेगा कि फायरब्रिगेड वाले इश्क़ की आग को भी बुझा देते हैं क्या?
बचपन में मम्मी कहती थी कि जब कोई उलटे हाथ से खाना खाता है तो वो खाना शैतान के पेट में चला जाता है!
इसलिए मैं उलटे हाथ से सिगरेट पीता हूँ ताकि शैतान का फेफड़ा ख़राब हो जाए!
मैंने ज़िन्दगी में जितना भी सफर किया है उससे मुझे एक बात का अनुभव हुआ है!
कि ट्रेन कभी पंचर नहीं होती!
जिधर देखो इश्क़ के बीमार बैठे हैं
हज़ारों मर गये लाखों तैयार बैठे हैं!
ये बर्बाद होते हैं लड़कियों के पीछे और कहते हैं कि सरकार की वजह से बेरोज़गार बैठे हैं!
लड़कियां चाहे जितना भी मेकअप कर ले, लेकिन फिर भी उन्हें टेंशन रहती है कि पता नहीं कैसी दिख रही हूँ!
और हम लड़के एक बार किसी अच्छे साबुन से मुँह धो लें तो चार दिन उसकी चमक महसूस करते हैं!
छोटा बच्चा अपना रिजल्ट लेकर आया और पिता से बोला, "पापा बहुत किस्मत वाले हैं!
पिता: कैसे बेटा?
बच्चा: क्योंकि मैं फेल हो गया हूँ, आपको मेरे लिए नयी किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी!



