वो छत पर चढ़े पतंग उड़ाने के बहाने,
बाजु वाली भी आई कपडे सुखाने के बहाने,
बीवी ने देखा ये हसीन नज़ारा वो डंडा लेकर आई बन्दर भगाने के बहाने!
रात को सेंटा विश पूरी करने आया तो मैंने नयी गर्लफ्रेंड माँगी,
फिर उसने मुझे बहुत मारा!
बाद में पता चला, मेरी बीवी ही सेंटा बनके आयी थी!
टीचर: कल स्कूल क्यों नहीं आये?
स्टूडेंट: गर्लफ्रेंड से मिलने गया था!
टीचर: किस लिये?
स्टूडेंट: येस सर!
टीचर: मैंने पूछा किस लिये?
स्टूडेंट: लिये सर बहुत लिये!
कोई लड़की किसी काम के लिए किसी अंजान लड़के को आवाज़ दे और भइया न कहे तो...
लड़के को लड़की से उसी वक़्त एक तरफ़ा प्यार हो जाता है!
बंटी: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान रईस बनता जाता है!
पप्पू: वो कैसे?
बंटी: बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आँखों में, शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं!
बहुत ही कठिन पारिवारिक समस्या
श्रीमान का मान नहीं है और श्रीमती को मति नहीं है!
शब्दों का कमाल तो देखो ग़ालिब, जब अमिताभ बच्चन कहते हैं: देवियो और सज्जनों तो करोड़पति बनने की उमंग जागती है! किन्तु जब मोदी जी कहते हैं भाइयों और बहनों तो करोड़पति भी थर-थर कांपने लगते हैं!
चोर पकड़ने की मशीन बनी।
USA में 1 दिन में 9 चोर पकडे गये।
China में 30
UK में 50
पाकिस्तान में 80
जापान में 90
और भारत में 1 घंटे में मशीन चोरी हो गयी।
प्यार का फ़र्ज़ कुछ इस तरह निभाया जाये!
अगर पड़ोसन रहे भूखी तो हमसे भी ना खाया जाये!
आज के लड़कों के पास चाय पीने के पैसे ना हों पर दाढ़ी तो ऐसी रखते हैं जैसे जयपुर किले के राजा हों!



