वो बच्चे भी आतंकवादी से कम नहीं होते,
जो आप के फोन में गेम खेलने घुसे रहते हैं और अचानक से विस्फोट करते हैं, "भईया किसी जानू का मैसेज आया है!"
मोदी जी 4 बजे जाग जाते हैं
योगी जी 3 बजे
और हम 2:30 बजे सोते हैं,
बस आधा घंटा कोई और देख लेता तो PNB के 11000 करोड़ बच जाते।
ना खाऊंगा - ना खाने दूंगा
अब कोई लेकर ही भाग जाये तो अलग बात है।
~ मोदी जी!
ये जनम तो व्यर्थ हो गया।
ना बाबा बन सके, ना बैंक घोटाला कर सके।
और ऊपर वाले ने Eyebrows भी इतनी बकवास दी हैं कि मटकती ही नहीं!
केवल पुरूषों के लिए आज का ज्ञान:
जब कोई सुन्दर युवती, बिलकुल बिंदास होकर, बेझिझक आपकी बगल वाली सीट पर आकर बैठ जाए तो समझ जाईये कि...
अब आप युवा नहीं रहे। अंकल हो गए हैं।
1 करोड़ का सवाल पूछा गया कि बीवी के पैर दबाना ख़िदमत है या मोहब्बत?
5 करोड़ का जवाब मिला, "बीवी अपनी हो तो ख़िदमत और दूसरे की हो तो मोहब्बत।"
"ना कजरे की धार ना मोतियों के हार, ना कोई किया श्रुंगार फ़िर भी कितनी सुंदर हो''
ये गाना किसी कंजूस पति ने ही लिखा होगा बीवी के मेकअप के खर्चे को बचाने के लिये।
पकौड़ों का राज अब समझ में आया!
तेल अडानी का, गैस अम्बानी की, बेसन बाबा रामदेव का!
सब मिले हुए हैं!
यदि आपका वजन पृथ्वी पर 100 किलो है तो मंगल ग्रह पर यह 38 किलो होगा और चाँद पर मात्र 16.6 किलो।
मतलब आप मोटे बिलकुल नहीं हैं, आप गलत ग्रह पर हैं।
खानपान न बदलें, ग्रह बदलें।
इस कदर प्यार भरी नज़रों से देखा उस ज़ालिम ने,
दिल तो गया ही 10रु का समोसा भी नीचे गिर गया।



