आधी नींद तो यही सोचते-सोचते नहीं आती कि...
सुबह जल्दी उठना है!
सदा खुश रहो, हँसते रहो, क्योंकि क्या पता कल आपके आगे के दो दाँत हो ना हो!
मूंगफली में दाना नहीं,
विश्वास करने का ज़माना नहीं!
फेसबुक पर एक लड़के ने लड़की को मैसेज किया, "चौदवी का चांद हो या आफताब हो!"
आगे से जवाब आया, "आफताब ही हूँ भाई, लक्ष्मी नगर वाला!"
बेलन को भी अब राष्ट्रीय हथियार घोषित कर देना चाहिए!
पंखा बंद करो तो गर्मी लगती है, चलाओ तो ठण्ड लगती है!
समझ नहीं आ रहा BJP की लहर है या शीत लहर!
नीम के पत्तों को गरम पानी में मिला कर 2 घूँट पी जाइये...
इससे आपका वो कीड़ा मर जायेगा, जो सोचता है कि आपको आपके अनुसार गर्लफ्रेंड मिल जायेगी!
दर्द ही देना था तो मुक्का ही मार देती...
.
.
.
.
.
.
.
सोफे पे सुई रखने की क्या जरूरत थी!
संसार के सबसे बड़े पापी वो लोग होते हैं जो दिल जलाने वाली बात बोलने के बाद भी कहते हैं,
"देख भाई बुरा मत मानना!"
इससे बड़ी बेदर्दी क्या होगी किस्मत की हमारे साथ...
राइटिंग ख़राब थी, फिर भी डॉक्टर ना बन सके!



