गुमनामी की जिंदगी जीना चाहता हूँ, बस एक बार...
.
.
.
.
.
.
.
लोन पास हो जाए।
बचना ऐ हसीनों,
लो "MAY" आ गया।
घर में जो सबसे छोटे होते हैं, उनकी आधी ज़िंदगी,
दरवाज़ा खोलने, बंद करने, पानी पिलाने और रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने में ही निकल जाती हैं।
कल मैं होटल में नाश्ता करने गया तो देखा कि सभी सीट कपल पर बैठे थे! बैठने के लिए जगह ही नही थीं! मैंने जेब से फोन निकाला और जोर से बोला,
"तेरी गर्लफ्रेंड यहाँ दूसरे के साथ बैठी है, तू जल्दी आ!"
9 लड़कियां गायब हो गयी!
भारत में दो वर्ग दुःखी हैं!
1. मुस्लिम महिला
2. हिंदू पुरुष
एक को तलाक़ मिलने का ग़म
दूसरे को तलाक न मिलने का ग़म!
मेरा एक पडोसी है जिसका नाम भगवान है और उसकी बेटी का नाम साधना है।
मम्मी कहती थी कि "भगवान की साधना में मन लगाया कर"।
अब मम्मी को कैसे बताऊँ कि साधना में तो मन लग गया है लेकिन भगवान नहीं मान रहा।
यूँ ही नहीं, इस माह को जेठ कहते हैं साहब;
इस माह सब सूरज के सामने सिर ढक के चलते हैं!
आसमान को चीरते हुए, गगन चूमती उड़ान भरने वाले बाज पक्षी को भी एक बूँद पानी पीने के लिए भी धरती पे आना पड़ता है। लेकिन इसमें उसकी हार नहीं होती तो हमें तो सिर्फ हाइवे से 500 मीटर अंदर टर्न लेना है।
रात को एक चोर घर से चोरी करके निकल रहा था कि बच्चे की आँख खुल गयी और बच्चा बोला,
"स्कूल बैग भी ले जा साले वरना शोर मचा दूंगा।"
बचपन में जब दो भाई-बहन आपस में झगड़ते थे तो माँ सिर्फ यही कहती थी,
"एक-एक डंडा लेकर दोनों सिर फोड़ दो एक दूसरे का!"



