दोस्त से उधार दिए हुए पैसे वापस मांगते वक्त ऐसा लगता है जैसे हम खुद किसी बैंक से लोन की भीख मांग रहे हों।

ChatGPT से 'Make it sound professional' करवाते-करवाते अब मैं घर पर मम्मी से भी 'As per our previous conversation' बोलने लगा हूँ।

जब आप घर में कोई चीज़ ढूंढ-ढूंढ कर हार जाएं और आपकी पत्नी आकर एक सेकंड में वही चीज़ निकाल दें—तो वो चीज़ नहीं मिलती, बल्कि पूरे एक हफ्ते तक ताने सुनने का टिकट मिलता है।

पेट दर्द हो, सिर दर्द हो, फोन हैंग हो रहा हो या करियर डूब रहा हो — मम्मी के हिसाब से सबकी एक ही जड़ है: "और चलाओ रात भर मोबाइल!"

बेटा: पापा, मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सब औरतों से डर लगता है!

पिताः कर ले बेटा... फिर सिर्फ 1 ही औरत से डर लगेगा और बाकी सब अच्छी लगेंगी!

पति: आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?

पत्नी: नहीं... वो क्या है ना... LIC वाला परसों ही पॉलिसी के सब फायदे बता कर गया है!!!

पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी, आपको आरती याद है ना?
पति - हां हां, वो दुबली-पतली सी, वही ना?
फिर घर में भगवान की पूजा बाद में पति की पूजा पहले जमकर की गई.

एक गांव में बिजली आनी थी...!

लोग खुश होकर नाच रहे थे! एक कुत्ता भी नाचने लगा...!

किसी ने पूछा: तू क्यूँ नाच रहा है...?

कुत्ता बोला: खंबे भी तो लगेंगे

हमको मिली हैं आज ये घड़ियाँ नसीब से
जी भर के देख लीजिए हमको क़रीब से
फिर आपके नसीब में ये बात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
.
.
.
उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से पति अपनी पत्नी को बता रहा है कि उसने L&T ज्वाॅइन कर ली है

कैसी माया है दुनिया की...केले खाने से हडी मजबूत होती है|औरकेले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है|

End of content

No more pages to load

Next page