sms

आज का ज्ञान:
मनचाहा जीवन साथी और जनरल डिब्बे में सीट, सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलती है!

sms

पत्नी: कोई दूसरी मिल गई हो , तो साफ-साफ बोलो!!
पति: साफ-साफ!

sms

सरकार ने तीसरी लहर के लिए पूरी तैयारी कर ली है!
अब बस संक्रमण फैलाना बाकी है जिसके लिए जनता भी जी जान एक कर रही है!

sms

सारी रात बच्चे के रोने पर बीवी को इतना गुस्सा नहीं आता!
जितना गुस्सा, अपने पति को आराम से बैठ कर मोबाइल चलाते देख कर आता है!

sms

रोटी, कपडा और मकान के बाद इंसान की सबसे बड़ी ज़रूरत है!
तेज़ स्पीड वाला इंटेरनेट!

sms

दुनिया की सारी डॉक्टरी एक तरफ, फिल्मों में में चाकू की नोक गर्म करके हीरो की गोली निकालने वाली डॉक्टरी एक तरफ!

sms

विदेशों में आइस क्रीम लेने का तरीका: 2 बटरस्कॉच, 3 वैनिला दो! हमारे यहाँ: 3 पाँच वाली, 4 दस वाली, और एक ये जो खा रहा है वो वाली!

sms

डॉक्टर: आपका अंतिम समय आ गया है, क्या कोई है जिससे आप मिलना चाहेंगे?
मरीज़: हाँ, दूसरे डॉक्टर से!

sms

ज़रूरी नहीं कि सब की बीवी लड़ती-झगड़ती हो! कुछ तो खाने में ज़्यादा मिर्ची डाल कर भी बदला ले लेती हैं!

sms

iPhone वालों की आधी ज़िन्दगी शीशे के सामने सेल्फी खींचने में चली जाती है और आधी किस्ते भरने में!

End of content

No more pages to load

Next page