sms

राह में उनसे मुलाकात हो गयी, जिससे डरते थे वही बात हो गयी!
इन पंक्तियों में कवि बता रहा है कि उसने जिस व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे,
वो उसे रास्ते में मिल गया है!

sms

जिसका कोई नहीं होता, उसका मोबाइल होता है!
जिसका मोबाइल होता है, वो किसी का नहीं होता!

sms

आज का ज्ञान:
अगर एक घंटे के बाद रिश्तेदार पूछें, "चाय-कॉफ़ी कुछ लोगे?" तो समझ जाओ जाने को बोल रहे हैं!

sms

पत्नी: बाजार से दूध का 1 पैकेट ले आओ। हाँ, अगर नींबू दिखें, तो 6 ले आना।
पति, 6 पैकट दूध ले आया!
पत्नी: 6 पैकेट दूध?
पति: हाँ 6 पैकेट लाया हूँ, क्योंकि बाजार में नींबू दिख गए थे!

sms

पत्नी को उदास देख कर पति: डार्लिंग तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो, गुमसुम बैठी हो, क्या सोच रही हो?
पत्नी: नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है। बस कुछ दिनों से मुझे ये चिंता सता रही है कि आखिर क्या कसर रह गयी मेरी "कोशिशों" में जो शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो!

sms

खरीदने को तो हवाई जहाज़ भी खरीद लूँ, पर फिर रिश्तेदार ताना मारेंगे कि...
घर के ऊपर से गया और मिल कर भी नहीं गया!

sms

औरत सीधी हो तो उसे गाय कहते हैं, आदमीं सीधा हो तो उसे गधा कहते हैं! ऐसा भेद-भाव क्यों?

sms

जज: तुमने एक ही दुकान में दो बार चोरी क्यों की?
चोर: क्योंकि दुकान के बाहर बोर्ड लगा था, "आपकी ही दुकान है, दोबारा अवश्य पधारें!"

sms

हिंदी बहुत ही शक्तिशाली भाषा है!
जब भी कोई कहता है कि 'हिंदी में समझाऊँ क्या' तो अगला बंदा तुरंत समझ जाता है!

sms

आज तो गजब ही दुखदायी घटना हो गयी मेरे साथ!
भंडारा चल रहा था, अंदर गया तो हलवा ख़त्म था, बाहर आया तो जूते गायब हो गए थे!

End of content

No more pages to load

Next page