डॉक्टर: आपके पति का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है! महिला: ये आदमी ही नेगेटिव है! इसका कभी कुछ पॉजिटिव हो ही नहीं सकता!
एक होनहार छात्र से किसी ने पूछा, "कितने बजे सोते हो?" छात्र ने जवाब दिया, "किताब उठा लूँ तो 9 बजे, और फोन उठा लूँ तो 2 बजे!"
बाप: देख बेटा मैं तुम्हारे लिए नए जूते लाया हूँ! बेटा: थैंक्यू पापा, पर इनका साइज़ तो बड़ा है। बाप: हाँ, पहनूंगा तो मैं, तुमने तो खाने हैं बस!
मन BSNL हो गया है, कहीं लग ही नहीं रहा!
बचपन में एक गाना सुना था, "जब हम जवाँ होंगें, जाने कहाँ होंगे!" हमें क्या पता था कि सारे यहीं Facebook और WhatsApp पे ही होंगे!
हमारी इंग्लिश इसलिए भी कमज़ोर है क्योंकि... . . . . . हमने इंग्लिश फिल्में हमेशा आवाज़ बंद करके देखी हैं!
आज का ज्ञान: अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपकी कदमों के नीचे रहे तो... गर्लफ्रेंड के ऊपर वाले फ्लैट में रहने लग जाएं।
स्टूडेंट: हम अपडेट हो गए हैं ना अगली क्लास में? टीचर: उसे अपडेट नहीं प्रमोट कहते हैं। स्टूडेंट: अगर क्लास मोबाइल से लगेगी तो अपडेट ही होंगे ना!
आयुर्वेद मां जैसा है और एलोपैथी पत्नी जैसा। मां के आशीर्वाद से कोई 100 साल भी जी सकता है लेकिन पत्नी की उपेक्षा करके वह 1 दिन भी खुश नहीं रह सकता। इसलिए संतुलित विचार बनाए रखें और किसी विवाद में ना पड़ें।
लॉकडाउन में कुछ लोग जानबूझकर देर से रिप्लाई कर रहे हैं ताकि सामने वाले को लगे कि वह काम कर रहे हैं, फ्री नहीं बैठे।



