वैक्सीन का हाल भी शादी के लिए लड़की देखने जैसा हो गया है! पहले पसंद नहीं आ रही थी, अब मिल नहीं रही है!
कोई भी गलती से भी मत बोलना कि, हे भगवान उठा ले, फाइल तुरंत पास हो रही है!
नालियों की बदबू से परेशान रहने वाले लोग भी फ़िलहाल यही सोचकर सुकून में हैं! कि चलो 'स्मेल' तो आ रही है!
जैसे ही पता चला कि शहर के अधिकारी शादी के लिए परमिशन दे रहे हैं! मैं भी वहाँ पहुँच गया! फिर उन्होंने मुझे समझाया कि जिनकी हो चुकी है, उनको नहीं दे रहे!
पत्नी: आपने मुझ में क्या देख कर शादी की? पति: कुछ नहीं, बस बचपन से ही शौंक था बड़े पंगे लेने का!
पत्नी: फ्री हो तो कपडे धो देना, नहीं तो मैं धो दूंगी! अब पति को समझ नहीं आ रहा कि पत्नी ने आखिर कहा क्या है?
वास्तविक जीवन में पुरुषों को अप्सरा नाम की सिर्फ पेंसिल मिलती है और महिलाओं को बादशाह नाम का मसाला! बाकी सब मोह माया है!
बिल गेट्स 27 साल तक ऑफिस जाता रहा तो सब ठीक था! एक साल 'वर्क फ्रॉम होम' किया और तलाक हो गया!
कुछ लोगों ने इतनी भाप ले ली है कि वो मालगाड़ी जैसे अब धुंआ छोड़ने लग गए हैं!
ब्रेकिंग न्यूज़: सरकार ने सोना किया बिल्कुल फ्री! सुबह सोना, दोपहर सोना, रात को सोना, जब मन आये तब सोना!



