इस बार IPL रद्द हो गया तो अब RCB वालों के मन में एक वहम रह गया कि इस बार तो हम पक्का जीत जाते!
अब दिल्ली दिल वालों की नहीं, मज़बूत फेफड़ों वालों की रह गयी है!
कोरोना का तो पता नहीं पर जिस हिसाब से मोबाइल चला रहे हैं अंधे ज़रूर हो जायेंगे!
IPL कैंसल होने से कई लोगों का Dream11 पर करोड़पति बनने का सपना टूट गया!
आजकल मेरे कम बोलने से नाराज़ ना होना दोस्तों,
मैंने कहीं पढ़ा है अच्छे और समझदार लोग अक्सर कम ही बोलते हैं!
आजकल इतनी भाप ले रहे हैं कि
मोमोज़ को भी मुँह के अंदर रखकर पका सकते हैं!
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि अब तो सपने भी रिपीट होने शुरू हो रहे हैं!
चौराहे पर मुर्गा बनने से अच्छा है!
घर पर ही अपनी मुर्गी और चूज़ों के साथ रहें!
मुझे तो 7 साल हो गए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखते देखते मगर आज तक ये पता नहीं चला कि 'आत्माराम तुकाराम भिड़े' टीचर किस सब्जेक्ट का है?
लॉकडाउन में पड़े-पड़े पुरानी बातें इतनी याद आ रही हैं,
ऐसा ही चलता रहा तो कहीं पिछला जन्म भी याद ना आ जाये!



