18 दिन पत्नी के साथ रहने के बाद पति ने बॉस को मैसेज किया! क्षमा करें श्रीमान, मैं तो आपको राक्षस समझता था लेकिन आप तो देवता थे!
किसी को कमला पसंद नहीं मिल रहा, किसी को पसंद की कमला नहीं मिल रही! और बाकियों को मिली हुई कमला पसंद नहीं आ रही!
समय समय की बात है!
कभी घर पर पड़े रहने वालों को निकम्मा कहा जाता था, और आज समझदार!
लॉकडाउन से घर में बोर हो गए हो तो लादेन को याद कर लो,
5 साल तक घर में छुपा था वो भी 3 बीवियों के साथ!
घर पर पत्नी झगड़ा भी करे तो घर से बाहर ना निकलें!
इज़्ज़त ही सब कुछ नहीं? जान है तो जहान है!
घर में रहें, सुरक्षित रहें!
मैंने अपने जीवन काल में इतने कच्छे नहीं खरीदे,
जितने एक साल में मास्क ख़रीद चुका हूँ!
कुंवारे भाईयों को मेरी सलाह है कि
शादी करनी है तो अभी कर लो, कोई भी धोखा नहीं होगा! सारे ब्यूटी पार्लर बंद हैं!
बाहर से लायी हुई सभी चीज़ें धोना ज़रूरी है!
ये सुनकर मैंने 2 किलो चीनी धो डाली!
बाद में मम्मी ने मुझे बहुत धोया!
मुझे एक बार उस आदमी से आमने-सामने मिलना है, जिसने ये मैसेज शुरू किया था कि...
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वायरस मर जायेगा!
लौंग, अजवाइन, कपूर, नींबू की बूंदें, पुदीना, सौंठ, सब कुछ नाक में डाल लिया है!
अब बस तड़का लगाना बाकी है!



