कोरोना को चाहे जितनी मर्ज़ी गालियाँ दो!
पर बेचारे ने आज तक ना तो किसी के साथ भेदभाव किया ना ही जातिवाद!
सबका साथ सबका सत्यानाश!
महिलायें खुद को 45 की मान नहीं रही थी!
18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन बस इसलिए ही किया गया है!
पहले कोई छींकता था तो आदमी रुक जाता था कि कहीं मेरा काम ना सिमट जाये!
अब कोई छींकता है तो रुके हुए 10 आदमी भी चल देते हैं, कहीं मेरा काम ना निपट जाये!
हमेशा स्पेशल बन कर रहें क्योंकि गर्मी आ गयी है 'आम' हुए तो आचार बना दिए जाओगे!
बाजार में जैसे ही किसी सुंदर चीज़ को देख के मुँह से WOW निकलता है, उसके दाम सुनकर WOW तुरंत ही HAIN बदल जाता है!
आज का ज्ञान: कभी भी "खाना तैयार है" की पहली आवाज़ पर मत उठें... वो दरअसल आपको सलाद काटने, पानी भरकर लाने और प्लेट लगाने के लिए होती है!
एक लड़की की शादी के कुछ दिन पहले उसकी सहेली ने पूछा, "शादी की सारी तैयारियाँ हो गयी?" लड़की: हाँ, दोनों सिम कार्ड तोड़ दिए, फ़ोन भी फॉर्मेट कर दिया! फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया! अब बस तुम अपना मुँह बंद रखना!
दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला! मेहमान: साहब हैं? नौकर: जी नहीं, वो शहर से बाहर गए हैं! मेहमान: क्या छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं? नौकर: नहीं, मेम साहब भी साथ गयी हैं!
2020: नमस्ते ट्रम्प (1st Wave) 2021: दीदी ओ दीदी (2nd Wave)
कोरोना टेस्ट घर पर भी कर सकते हैं! आधे घंटे तक बीवी से बहस कीजिये, अगर साँस ना फूले तो समझिये रिपोर्ट नेगेटिव है!



