sms

सरकार ने 50 लोगों के साथ बारात की अनुमति दी है!
लेकिन बारात में 49 लोगों को ही ले जायें, नहीं तो उधर से दुल्हन को लाने में दिक्कत हो जायेगी!

sms

ऑनलाइन क्लास में बच्चों की सबसे तेज आवाज़,
'बाय मैम' के समय आती है!

sms

ऐसा लगता है इस वायरस ने भारत को अपने मामा का घर समझ रखा है!
हर साल गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने चला आता है!

sms

चालीस पार की स्त्री में कैल्शियम, आयरन की भले कमी हो लेकिन,
एटीट्यूड कूट-कूट कर भरा होता है!

sms

लोग शादीशुदा ज़िन्दगी से इतने परेशान हैं तो शादी की सालगिरह इतने धूम-धाम से क्यों मनाते हैं!?

sms

हालत ये हो गयी है कि अब तो कहीं 'डाउनलोड' भी लिखा हुआ हो तो 'लॉकडाउन' ही नज़र आता है!

sms

पति (पत्नी से): ये क्या तुम एक और सूट ले आयी, अभी परसों तो ही...
पत्नी चिल्लाते हुए: क्या परसों? बोलो, क्या परसों? रुक क्यों गए तुम? बताओ क्या परसों?
पति: कुछ नहीं, मैं तो बस यह कह रहा था कि अभी परसों भी तुम एक ही सूट लायी थी! आज तो दो ले आती पगली!

sms

पति: शुगर बढ़ गयी है! इसलिए डॉक्टर ने फीकी चाय पीने को कहा है!
पत्नी: अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी! लड्डू खा कर चाय पी लेना, फीकी लगेगी!

sms

वायरस बुरी तरह फैल चुका है!
अभिवावकों से गुजारिश है कि मरने से पहले बच्चों की फीस जमा करा दें!
~ प्राइवेट स्कूल

sms

अब्दुल की फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हो गयी। अब्दुल ने उसे इम्प्रेस करने के लिये लिखा ...
"चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो"!
थोड़ी देर में लड़की का जवाब आ गया!
आफताब ही हूँ अब्दुल भाई, फेक आईडी बनाई थी, फिर भी आपने पहचान लिया!

End of content

No more pages to load

Next page