sms

लड़की: हैलो कहाँ हो?
लड़का: मोटिवेट कर रहा हूँ।
लड़की: किसे?
लड़का: किसे क्या मतलब, तेरा वेट कर रहा हूँ एक घण्टे से, मोटी।

sms

कॉलेज के पहले दिन:
लड़का: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: मुझे सब दीदी कहते हैं।
लड़का: Wow! मुझे सब जीजा जी कहते हैं।

sms

गर्लफ्रेंड: जानू बताओ जब मैं हँसती हूँ तो कैसी लगती हूँ?
बॉयफ्रेंड: ऐसे लगता है जैसे Nokia 1100 हैंग हुआ है।

sms

लड़का: I Love You, चलो अब तुम भी बोलो।
लड़की: रुक जा अभी तेरे पापा को जाकर बोलती हूँ।
लड़का: पापा को मत बोल पगली उनकी शादी हो चुकी है।

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए
वेटर: क्या लोगे आप?
लड़की: वो तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर: क्या?
लड़का: गांव की है। पिज़्ज़ा मांग रही है।

sms

लड़की: वो जादू वाले 3 शब्द बोलो ना।
लड़का: ओम् भट स्वाहा
लड़की: तू Single ही मरेगा।

sms

लड़की (रोमांटिक अंदाज में): देखो मौसम कितना हसीन है। तुम्हारा क्या प्लान है जानेमन?
लड़का: मेरा तो वही है, 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
लड़की (गुस्से में): जा मर जा मोबाइल में।

लड़की (ब्वॉयफ्रेंड से): सुनो, क्या तुम मेरे लिए शेर को मारकर ला सकते हो?
लड़का: नो बेबी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूँ।
लड़की: क्या मैं तुम्हारा वॉट्सएप चेक कर सकती हूँ?
लड़का: कहाँ है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थीं?

sms

लड़की: जानू कोई अच्छा सा मोबाइल बताओ न?
लड़का: नया IPhone आ रहा है।
लड़की: नहीं कोई और बताओ?
लड़का: क्यों?
लड़की: क्योंकि इतना महंगा तुम लेकर दे नहीं पाओगे।

sms

गर्लफ्रेंड: तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो?
पप्पू: कुछ भी...
गर्लफ्रेंड: तो मुझे एक Rolex की घडी ले दो।
पप्पू: बहन पूरा तो बोलने दे, कुछ भी नहीं।