sms

लड़की: कितना अच्छा मौसम है चलो कहीं Long Drive पे चलते हैं।
लड़का: ठीक पेट्रोल तू डलवा देना आज।
लड़की: वैसे छोड़ो क्या करेंगे जा कर। यहीं पकौड़े खाते हैं।

sms

लड़का: मुझसे शादी करोगी?
लड़की (गुस्से से): क्या?
लड़का: अच्छी फिल्म है।
लड़की: कुत्ते के बच्चे
लड़का (गुस्से से): क्या कहा?
लड़की: कितने प्यारे होते हैं न!

sms

लड़का: बादल गरजे तो तेरी याद आती है, सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है।
लड़की: पता है तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है, लौटा दूंगी, मर मत।

लड़का: मैडम यह रिचार्ज की दूकान कहाँ है?
लड़की: पता नहीं मैं तो लड़कों से करवा लेती हूँ।

sms

लड़का: तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की: ओह जानू।
लड़का: तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की: सच में?
लड़का: हाँ।
लड़की: और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का: मज़ाक।

sms

लड़का: तुम्हारे दांत तो सितारों जैसे हैं।
लड़की: ओह सच में?
लड़का: हाँ बिल्कुल सितारों जैसे एक दूसरे से दूर दूर।

लड़कियो का मजा है:
बचपन में पापा की परी;
और शादी के बाद घर की रानी!
लड़कों का क्या है:
पहले माँ-बाप से पिटते थे;
और शादी के बाद - बीवी से।

लड़का: डार्लिंग मेरे कान में कुछ हल्का सा, कुछ नरम सा, कुछ मीठा सा और कुछ नमकीन सा कहो ना।
लड़की: ढोकला।

sms

लड़का: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: तमन्ना।
लड़का: तुम्हारे पापा का नाम सरफ़रोशी है?
लड़की: क्यों?
लड़का: क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।

sms

लड़की: ये लो लीवर के डॉक्टर का पता।
लड़का: पर क्यों?
लड़की: ब्रेकअप कर रही हूँ, पिएगा तू देसी, मरेगा फिर इसलिए।