लड़का: कुछ खाया-पिया करो, सूख कर हड्डी हो गयी हो!
लड़की: तभी मैं सोचूं आस-पास कुत्ते क्यों मंडरा रहे हैं!
एक लड़की मुझसे बोली, "मैं तुझे छोड़ दूंगी!"
मैं बोला, "नहीं मेरे पास गाड़ी है! मैं खुद चला जाँऊगा!"
सही किया ना मैंने!
लड़की: तुम क्या काम करते हो?
लड़का: न्यूज़ पेपर में जॉब करता था लेकिन अभी छोड़ दिया!
लड़की: न्यूज़ पेपर की जॉब तो अच्छी होती है! क्यों छोड़ दी?
लड़का: अब इतनी ठण्ड में कौन सुबह-सुबह अखबार बांटने जाए!
लड़का: तुम बहुत बदल गई हो!
लड़की: मैंने तो तुम्हें बोला था कि मेरा मेकअप खत्म होने वाला है!
लडका: तुम एक ही तरह के कपड़े पहनकर घूमती रहती हो, अजीब नहीं लगता?
लडकी: मेरे ऑफिस की यूनिफारम है साले बेरोजगार!
लड़का: अब हमारे बीच कुछ भी नहीं रहा... मेरे लव लेटर वापस कर दो!
लड़की अंदर गई और एक बड़ी टोकरी उठाकर लाई और बोली, इनमें से जो भी तेरे हैं उन्हें छांट ले और दफा हो जा!
लड़की: जब तुम लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूँ पकड़ लेते हो?
लड़का: बस अपनी हिफाज़त के लिए कि कहीं कमीनी थप्पड़ ना मार दे!
लड़का: कहाँ हो?
लड़की: आपके दिल में बेबी...
लड़का: वहां बाकी लड़कियों से झगडे मत करना!
लड़की गले लगकर लड़के के कान में बोली कुछ ऐसा बोलो कि मेरा दिल ज़ोर से धड़कने लगे!
लड़का: पीछे तेरा बाप खड़ा है ऐसे ही चिपकी रह वरना पकड़ी जाएगी!
बॉयफ्रेंड: तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड: मैंने अपने फोन को एयरप्लेन मोड़ पे किया लेकिन फिर भी ये उड़ नहीं रहा!