लड़के ने बस स्टॉप पर खड़ी एक लड़की को आँख मारी।
लड़की: मैं ऐसी वैसी लड़की नहीं हूँ।
लड़का: वो तो ठीक है, मगर चैक करना फ़र्ज़ बनता है।
लड़का: तुम लड़कियाँ लव मैरिज क्यों करती हो?
लड़की: अंजान नमूना मिलने से अच्छा है कि जाना-पहचाना कमीना मिल जाए।
लड़का: अपनी फोटो भेजना।
लड़की: क्यों?
लड़का: ज्यादा खुश मत हो, छोटे भाई को डरा के सुलाना है।
लड़की: Activa क्यों ले रहे हो? कोई स्टाइलिश सी बाइक लो ना!
लड़का: वो क्या है ना नमकीन, पऊआ, सोडा लाने के लिए बाइक में डिक्की नहीं होती। तू ये सब पकड़ कर बैठेगी?
लड़की: हाँ Activa ले लो मैं भी चला लूँगी।
लड़की: हैलो मैं कविता बोल रही हूँ।
लड़का: हाँ बोलो, मैं ताली बजाऊँगा।
लड़का: मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
लड़की: दारु छोड़ सकते हो मेरे लिए?
लड़का: हाँ-हाँ, बिल्कुल छोड़ दूँगा।
लड़की: जो इंसान दारु छोड़ सकता है, वो किसी को भी छोड़ सकता है।
लड़की: मेरे पापा मेरे हाथ पीले करवाना चाहते हैं।
लड़का: तो क्या हुआ, तेरी उम्र भी हो गई है।
लड़की: लेकिन मुझे पिंक पसंद है।
लड़का: मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूँ!
लड़की: मैं भी बहुत ज़्यादा प्यार करती हूँ!
लड़का: ओह! सच में क्या?
लड़की: हाँ बिलकुल सच, लेकिन तुमसे नहीं, अपने बॉयफ्रेंड से!
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से: मेरी शादी तय हो गयी है। क्या तुम मेरी शादी में आओगे?
लड़का: पगली हम 20-20 कि.मी. तक भंडारे नहीं छोड़ते, यहाँ तो शादी का खाना है।
लड़का परफ्यूम लगा के बस में चढ़ा तो लड़की ने कम्मेंट किया, "आजकल फिनायल का इस्तेमाल ज़्यादा होने लगा है।"
लड़का: फिर भी मक्खियाँ पीछा नहीं छोड़ती।