बंता: सरकारी अस्पताल के डाक्टर और मरीज़ में क्या फर्क है?
संता: डाक्टर नर्स पर और मरीज़ फर्श पर मरता है!

बंता: शराबी मरने के बाद नर्क में जाते हैं कि स्वर्ग में?
संता: मुझे नहीं पता! वैसे तुम कहाँ जाना चाहते हो?
बंता: दोनों में से एक जगह तो जाना ही होगा!
संता: तुम चले जाना, पीने के बाद मैं तो कहीं जाता नहीं!

डाक्टर संता: चलो चलो बेड के नीचे!
मरीज़ बंता: डाक्टर साहब एक बात बताइए कि आप बेड के नीचे घुसकर क्यों ईलाज करते हैं?
डाक्टर संता: डाक्टर बनने से पहले मैं मोटर मकैनिक था!

संता: आखिर आपको तरक्की के समय नज़रअंदाज़ क्यों कर दिया जाता है?
बंता: मुझे खुद समझ में नहीं आता!
संता: शायद यही वजह है!

बंता: बारिश बहुत तेज है, तूफ़ान भी चल रहा है! आप घर जाने का विचार छोड़ दीजिये यहीं सो जाइये!
संता: आप कहते हो तो मैं यहीं सो जाता हूँ पर मैं घर से अपना नाईट सूट तो ले आऊं!

बंता: शराब के पैग को जो पैर से भी छूता है वह नर्क में जाता है!
संता: जो इतनी पवित्र चीज़ को पैर से छूयेगा तो नर्क में ही जायेगा!

बंता: मुझे अपने बेटे का पत्र समझने के लिये साथ में डिक्शनरी रखनी पड़ती है!
संता: आप बड़े खुशनसीब हैं मुझे अपने बेटे का पत्र पढ़ते वक्त साथ में चैक बुक रखनी पड़ती है!

संता: मैं नालायक को भी लायक बना सकता हूँ!
बंता: वो कैसे?
संता: नालायक से ना हटाके!

बंता: कोई ऐसा कारोबार बताओ जिसमें ज्यादा मुनाफा हो?
संता: ऐसा करो सर्दियों में सस्ती बर्फ खरीद कर गर्मियों में बेच दो!

संता: आज मैंने एक जान बचाई!
बंता: वो कैसे?
संता: मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा 'ख़ुशी से मर जाऊँगा', तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!

End of content

No more pages to load

Next page