बंता (भागता हुआ आता है): जल्दी जाओ, आपके घर में तालाब का पानी घुस आया है!
संता: झूठ क्यों बोल रहे हो घर की चाभी तो मेरे पास है!
संता बंता तंग सीढ़ियों में एक दूसरे के सामने अड़ गए!
बंता: मैं मूर्खों के लिये रास्ता नहीं छोड़ता!
संता: (पीछे होकर) लेकिन मैं छोड़ देता हूँ!
बंता: मेरी शादी में क्या डालोगे?
संता: कलेश!
बंता: एक परेशानी है, मेरी बेटी जवान हो गई हैं क्या करूं?
संता: जवान हो गई है तो बॉर्डर पर भेज दो, सारे जवान वहीँ जाते हैं!
बंता: खुशियाँ क्या होती हैं?
संता: पता नहीं, मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी!
संता: खिड़की से जल्दी कूदो, पुलिस आ रही है!
बंता: लेकिन यह तेहरवीं मंजिल है!
संता: यह शगुन अपशगुन सोचने का वक़्त नहीं है, जल्दी कूदो!
बंता रात को: कितना टाइम हुआ है?
संता ने सड़क से पत्थर उठाया और सामने वाले घर की खिड़की पर मारा!
बूढ़ी औरत: रात के 1 बजे किसका दिमाग खराब हुआ है!
बंता: तुम सुबह अपने स्कूटर को धक्का लगाकर क्यों ले जा रहे थे?
संता: मैं दफ्तर के लिये लेट हो गया था! मेरे पास इतना भी टाईम नहीं था कि स्कूटर को स्टार्ट करके उस पर चढ़ जाऊं!
बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते है?
संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है!
संता: अच्छी बीवी और भूत एक जैसे होते हैं!
बंता: वो क्यों?
संता: क्योंकि इनकी बाते तो सब करते हैं पर आज तक किसी ने इन्हें देखा नहीं!



