संता: आपके घर में कौन कौन रहता है?
बंता: मैं, मेरी पत्नी, मेरी सास और सात सालियाँ!
संता: फिर तो आप उसी वक्त मुँह खोलते होगे जब जम्हाई लेनी हो या छींक मारनी हो!
संता और बंता पानी पीने गए! गिलास उल्टा पड़ा हुआ था!
संता: इसका तो मुँह बंद है!
बंता: अरे यह तो नीचे से भी टूटा हुआ है!
बंता: धरती और चाँद का क्या रिश्ता है?
संता: बहन और भाई का!
बंता: वो कैसे?
संता: हम धरती को 'धरती माता' कहते हैं और चाँद को 'चंदा मामा'!
संता: 'आई एम् गोइंग' का क्या मतलब होता है?
बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!
संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!
बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!
संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
बंता: यह क्या कर रहे हो?
संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!
बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?
संता: खुद को!
बंता: इसमें क्या लिखा है?
संता: मालूम नहीं!
बंता: क्यों?
संता: अभी मुझे मिली कहाँ है!
बंता: आप क्या कर रहे हो?
संता: इस बेबी की आवाज़ रिकॉर्ड कर रहा हूँ!
बंता: वो क्यों?
संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूँगा!
बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!
संता: वैसे तो दोनों ही, पर अगर दोनों को एक दूसरे का पता चल जाये तो कोई भी साथ नहीं देती!
संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!
बंता: मैं भी आपको शरीफ समझता था!
संता: आप तो ठीक समझते थे, मैं ही गलत समझता था!



