बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे लेकिन अब क्या हो गया?
संता: मेरी शादी हो गई!

संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?
बंता: पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया और वो भाग गई!
संता: लगता है ऐसे मौके के लिये बेचारी सालों इंतज़ार करती रही!

बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हैं!
संता: अच्छा फिर तो बड़े कमीने और घटिया हो तुम!

बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?
संता: क्योंकि लाल रंग खतरे की निशानी हैं!

संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी का सबसे ख़ुशी का दिन है!
बंता: धन्यवाद पर मेरी शादी तो कल है!
संता: मुझे पता है! इसलिये तो कह रहा हूँ आज तुम्हारा सबसे ख़ुशी का दिन है!

बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?
संता: ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!

संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
बंता: वो क्यों?
संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!

संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं, मुझे यह बताइए द्वंद क्या होता है?
बंता: द्वंद ऐसे जोड़े को कहते हैं जिसमे हमेशा विरोध रहता है, जैसे सुख-दुःख, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव!
संता: पति-पत्नी!

बंता: दूरदर्शन वाले बोर प्रोग्राम क्यों दिखाते है?
संता: क्योंकि वो बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हैं! बोर प्रोग्राम बच्चे देखते नहीं इसलिये जल्दी सों जाते हैं!

संता: क्या तुम मुझे 100 रूपये उधार दे सकते हो?
बंता: नहीं मैं किसी को उधार नहीं देता!
संता: तो नकद ही दे दो!

End of content

No more pages to load

Next page