जीतो: मैं आपका खाना चार बार गर्म कर चुकी हूँ आप इसे खाते क्यों नहीं! कहो तो यह खाना कुत्ते को डाल दूँ!
संता: मेरी सज़ा बेचारे कुत्ते को क्यों देना चाहती हो?

संता: आप कार चलाओ मैं प्रार्थना करता हूँ!
बंता: क्यों क्या आपको मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं?
संता: क्या आपको मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं?

संता: रेडियो कभी अखबार की जगह नहीं ले सकता!
बंता: क्यों?
संता: क्योंकि रेडियो से कभी आग नहीं जलाई जा सकती!

बंता: मैंने अपना दिमाग बिल्कुल चेंज कर लिया है!
संता: आपने बहुत अच्छा किया, क्योंकि आपका पहला दिमाग बहुत घटिया था!

बंता: आप तो डॉक्टर के पास जाने वाले थे, क्या हुआ?
संता: यार कल जाऊँगा, आज थोड़ी तबियत ख़राब है!

बंता: आप तो कह रहे थे मेरे साथ डिनर पर चलो वहां खाने में बड़ी चॉइस होगी! यहाँ तो सिर्फ एक ही सब्जी बनी है!
संता: खाने में चॉइस तो फिर भी है!
बंता: क्या चॉइस है!
संता: खाना है खाओ, नहीं खाना न खाओ!

संता: कल कोई मेरी पत्नी के पर्स से 2000 रुपये निकल कर ले गया!
बंता: वो झूठ बोल रही है पर्स में 1500 रुपये ही थे!
संता: पैसे का मसला नही है बस तुम उस आदमी का पता कर दो!

संता: कल पापा कुंए में गिर गए बहुत चोट लगी बहुत चिल्ला रहे थे!
बंता: अब वो कैसे है?
संता: ठीक ही होंगे कल से कुंए से कोई आवाज़ नहीं आई!

संता: मुझे उस लड़की से बचाओ!
बंता: क्या हुआ?
संता: जबसे मैंने कहा है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा! बेवकूफ तब से चाक़ू ले कर मेरे पीछे ही पड़ गई है!

बंता: सैंट मैसेज क्या होता है?
संता: कर दी न बेवकूफों वाली बात! सैंट मैसेज का मतलब खुशबु वाला मैसेज यार!

End of content

No more pages to load

Next page