संता: आज सुबह मैं डेंटिस्ट के पास गया था!
बंता: क्या तुम्हारा दांत अभी भी दर्द करता है!
संता: मुझे नहीं पता क्योंकि वो दांत तो डाक्टर ने रख लिया!

संता: मेरा बेटा बहुत आज्ञाकारी है, मैं जो कहता हूँ वही करता है!
बंता: अच्छा जी आजकल के ज़माने मैं ऐसा आज्ञाकारी बेटा - कमाल है!
संता: बिल्कुल! मैंने उसे कह रखा है कि जो जी मे आये करो!

संता: वकील साहब आप वसीयत लिखिये कि मेरी मृत्यु के बाद मेरे पास जो कुछ भी है वो यतीमखाने को दे दिया जाये!
वकील: आपके पास है क्या क्या?
संता: दो बेटे, एक बेटी!

संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर ही दी!
बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
संता: शादी के लिए थोड़ा हाँ की है! वैसे हाँ की है!

संता: सुना है तुम्हारी शादी हाल ही में हुई थी!
बंता: जी नहीं मेरी शादी मण्डप में हुई थी!

संता: मैं असंभव को संभव बना सकता हूँ!
बंता: अच्छा वो कैसे?
संता: असंभव का अ हटा के!

बंता: अगर आपके घर में इन्कम टैक्स का छापा पड़ जाये तो?
संता: तो मेरे घर से उन्हें कुछ नहीं मिलेगा! मेरी पत्नी पैसा कहाँ छुपाके रखती है यह तो मुझे भी नहीं पता!

बंता: क्या आपको किसी औरत को देखकर यह इच्छा नहीं होती कि काश आप कुंवारे होते! आपने शादी न की होती!
संता: होती है!
बंता: किसको देखकर?
संता: अपनी पत्नी को देखकर!

संता: यार मेरी आँखें ठीक ढंग से नहीं खुलती! कोई तरीका बताओ?
बंता: किसी दिन अचानक अपने घर चले जाना आंखे खुली की खुली रह जाएँगी!

संता शराब पी कर रो रहा था!
बंता: यार तुम क्यों रो रहे हो:
संता: मैं जिस लड़की को भूलना चाहता हूँ! उसका नाम याद नहीं आ रहा है!

End of content

No more pages to load

Next page