बंता: आओ स्वीमिंग पूल में तैरने चले?
संता: नहीं मैंने कसम खाई है कि जब तक मैं तैरना न सीख लूँ पानी के पास भी नहीं जाऊँगा!

संता: तुम कब पैदा हुए थे?
बंता: 2 अप्रैल को!
संता: एक दिन लेट कैसे हो गये?

बंता: पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं?
संता: क्योंकि शादी के बाद सारे गम तो पति के हिस्से में आते हैं और पत्नी बे-गम हो जाती है!

बंता: आप जेबरा क्रोसिंग पर रोड क्रॉस क्यों नहीं करते?
संता: क्योंकि मैं आदमी हूँ जेबरा नहीं!

बंता: शादीशुदा ज़िन्दगी को सुखमय बनाने के लिये पति-पत्नी दोनों का सहयोग चाहिये!
संता: पर उसे दुखमय बनाने के लिये एक ही काफी है!

बंता: आप परेशान क्यों हैं?
संता: मेरी पत्नी 6 बच्चे चाहती है और मैं भी 6 बच्चे चाहता हूँ!
बंता: तो इसमें परेशानी की क्या बात है?
संता: जिसमे 12 बच्चे रह सकें ऐसा मकान लेना मेरे बस की बात नहीं!

बंता: कुंवारा लड़का होने से बुरी बात क्या हो सकती है?
संता: कुंवारे का लड़का होना!

बंता: आपको कैसे बीवी चाहिये?
संता: चाँद जैसी! जो रात को आये और सुबह चली जाये!

संता: अच्छी और बुरी बीवियों में क्या फर्क होता है?
संता: बीवियां अच्छी भी होती हैं क्या?

बंता: तुमने पूरे टॉयलेट में पोटी क्यों कर दी?
संता: यार फोन आ गया था!
बंता: तो क्या हुआ?
संता: तुमने आईडिया की ऐड नहीं देखी 'वॉक वेन यू टॉक'!

End of content

No more pages to load

Next page