बंता: क्या तुम जानते हो कि भारत के लोगों की ख़ुशी का क्या राज़ है?
संता: भारत इस संसार का एक मात्र ऐसा देश है जहां पर लोग हर दो घंटे बाद ख़ुशी मनाते हैं! ओये लाईट आ गई!
बंता: लड़कियां शादी के बाद मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
संता: इससे लड़को को पता चल जाता है कि जिस प्लाट पे उनकी नज़र हैं वो प्लाट बिक चुका हैं!
संता प्लेटफॉर्म से रेल की पटरी पर कूद गया!
बंता: मरने का इरादा है क्या?
संता: मरोगे तो तुम तुमने सुना नहीं ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है!
एक बस का ऐक्सिडन्ट हो गया!
बंता (चिल्लाते हुए): ओह! मेरा हाथ कट गया!
संता: चुप रहो, उस आदमी को देखो, उसका गला कट गया है वो फिर भी चिल्ला नहीं रहा!
संता: कल रात मैंने तीन घंटे इंग्लिश फिल्म देखी न कोई फोटो आई न कोई आवाज़!
बंता: फिल्म का नाम क्या था?
संता: फिल्म का नाम था नो डिस्क!
बंता: आप बहुत अच्छे आदमी हैं! हालांकि आपकी सास बोलती भी नहीं है लेकिन आप पिछले 10 साल से उसे अपने साथ रखे हुए हैं!
संता: वो मेरे साथ बोलती नहीं इसीलिए मैं उसे अपने साथ रखे हुए हूँ!
बंता: क्या बाईबल में लिखा है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, वो स्वर्ग में जाते हैं?
संता: नहीं पर जो जितनी ज्यादा पीते हैं वो उतनी जल्दी स्वर्ग में जाते हैं!
बंता: आप आयकर विभाग में क्या करने आये हैं?
संता: मैं तो यह देखने आया हूँ कि जिनके लिये मैं दिन रात काम करता हूँ वो लोग हैं कैसे?
बंता: अच्छा तो पिछले हफ्ते आपके दादा का देहांत हो गया! उन्होंने मरने से पहले आखिरी शब्द क्या बोले?
संता: बेचारे आखिरी शब्द भी नहीं बोल पाये क्योंकि मरते दम तक मेरी दादी उनके साथ थी!
बंता: क्या यह हो सकता है कि आप 50 फुट की सीढ़ी से कूदें और आपको चोट भी न लगे?
संता: हाँ.. नीचे से पहले स्टैप से कूदो!



