संता: मेरी पत्नी कहती है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़ जायेगी?
बंता: तो फिर?
संता: मुझे हमेशा अपनी बीवी की कमी महसूस होगी!

बंता: आज पार्क में इतने कागज क्यों बिखरे पड़े है?
संता: इनमे नगर पालिका ने हैण्ड बिल छपवा कर लोगों को अपील की है कि पार्क में गंद न फैंके!

संता: आपको देखकर मुझे रमेश याद आ जाता है!
बंता: क्या मेरी शकल रमेश से मिलती है?
संता: नहीं! उसने भी मेरे 5000 रूपये देने है!

संता: अगर कोई अनजाना व्यक्ति हमारी कोठी में घुसता है तो हमारे कुत्ते द्वारा हमें पता चल जाता है!
बंता: आपका कुत्ता भौंकने लगता है?
संता: नहीं सोफे के नीचे घुस जाता है!

बंता: अगर तुम्हारी बीवी को भूतनी लिपट जाये तो तुम क्या करोगे?
संता: मुझे क्या करना. ये दोनों बहनों का आपसी मामला है!

बंता: क्या आप कोई महान हस्ती बता सकते है जो आज से 50 साल पहले नहीं थी?
संता: मैं!

संता: तुम्हारा कुत्ता सारी रात ऊँचे ऊँचे चीखता रहा!
बंता: यह अच्छा नहीं है! किसी की मौत का संकेत है पर पता नहीं किसकी!
संता: तुम्हारी, अगर आज रात भी वह चीखा!

बंता: मुर्गियां रखे बगैर अंडे नहीं लिये जा सकते!
संता: मैं ले सकता हूँ!
बंता: कैसे?
संता: बतखें रखके!

अध्यापक: 3 इडियट देख कर हमें क्या शिक्षा मिलती है?
बंता: जो दिल कहे वो करो!
संता: सर नाक बीच में नहीं आती है!

संता: जब कभी भी मुझे बुखार होता है मैं शराब का अधिया लेता हूँ, एक घंटे में गायब!
बंता: क्या बुखार?
संता: नहीं अधिया!

End of content

No more pages to load

Next page