बंता: मिश्र देश में अपनी पत्नी के मरने के बाद लोग क्या करते हैं?
संता: उसे मम्मी बना लेते हैं!

संता: मेरा प्यारा कुत्ता गुम हो गया है!
बंता: आप अगर अखबार में इश्तिहार दे दें तो आपका कुत्ता मिल सकता है!
संता: पर यार मेरे कुत्ते को पढ़ना नहीं आता!

बंता: डाकू और नेता में क्या फर्क है?
संता: डाकू पहले लूटता है और फिर जेल जाता है, और नेता पहले जेल जाता है फिर लूटता है!

संता: आज मैं अपना छाता घर भूल आया!
बंता: तुम्हें यह कब मालूम हुआ?
संता: जब बरसात रुकने पर मैंने उसे बंद करने के लिये हाथ ऊपर उठाया!

संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था!
बंता: ये क्या कर रहे हो?
संता: मैंने सिर दर्द की गोली खायी है कहीं पेट में न चली जाये!

संता: कल मैंने रिचार्ज वाले को बेवकूफ बना दिया!
बंता: वो कैसे?
संता: मैंने उसे 100 रूपये दिए और नंबर गलत लिखवा दिया!

संता: झूठे, सारे के सारे झूठे!
बंता: झूठे कौन है?
संता: सभी झूठे है! एक टॉयलेट के बाहर लिखा था 'लेडीज' पर मैंने जाकर देखा वहां कोई लेडी नही थी!

संता: एक लड़की सड़क में अकेली जा रही थी! सामने से मैं आ रहा था जब हम दोनों एक दूसरे के सामने पहुंचे तो मैंने लड़की को रास्ता दे दिया!
बंता: सारे तुम्हारे जैसे बेब्कुफ़ नहीं होते!

संता: मैंने सब्जी वाले से प्याज का रेट पूछा तो वो बोला पहले पांच रूपये दो फिर बताऊंगा!
बंता: अच्छा फिर क्या हुआ?
संता: पहले पांच रूपये दो फिर बताऊंगा!

बंता: सर्कस देखने चलें?
संता: नहीं मुझे थोड़ा काम है!
बंता: सर्कस में एक नंगी लड़की शेर की सवारी करती है!
संता: चलो चलते है बड़े दिनों से शेर नहीं देखा!

End of content

No more pages to load

Next page