संता: मेरे पड़ोसी का बच्चा गुम हो गया!
बंता: फिर तुमने क्या किया?
संता: मैंने उन्हें कहा कि गूगल में सर्च कर लो!
बंता: मैंने टाइटैनिक फिल्म पांच बार देखी है!
संता: मुझे तो एक ही बार में समझ आ गई थी!
संता: शेर का पिंजरा खुला रह जाए तो क्या हो सकता है?
बंता: शेर चोरी हो सकता है!
संता: इमारत से ऊँचा कौन कूद सकता है?
बंता: पता नहीं!
संता: सभी इमारत से ऊँचा कूद सकते है क्योंकि इमारत तो एक ईंच भी कूद नहीं सकती!
बंता: आपका शादी के बारे में क्या बिचार हैं?
संता: आदमी रात के लिये अपनी जिंदगी के सारे दिन ख़राब कर लेता है!
बंता: भाई साहब पूछताछ कार्यालय किधर है? संता: इन्क्वारी आफिस से पूछ लीजिये!
संता: एक आदमी की 6 उंगलिया थी! सब लोग उसे राधे श्याम कहते थे, बताओ क्यों?
बंता: पता नहीं!
संता: क्योंकी उसका नाम राधे श्याम था!
संता प्लेटफार्म के किनारे लेटा था!
बंता: क्या कर रहे हो?
संता: आत्महत्या!
बंता: तो बीच में लेटो!
संता: डर लगता है!
बंता संता से: मेरी एक आदत है! मैं जो भी काम करता हूँ उसमे डूब जाता हूँ!
संता: तो तुम कुँआ क्यों नहीं खोदते?
संता: आज क्या तारीख है?
बंता: ठहरो अखबार देखके बताता हूँ!
संता: इससे कैसे पता लगेगा? यह अखबार तो कल का है!



