संता: हमारे अध्यापक कहते हैं कि भैंस का दूध पीने से आदमी का दिमाग तेज होता है!
बंता: चल चल ऐसा थोड़े न होता है! ऐसा होता तो हमारा कट्टा विज्ञानिक नहीं होता!

संता: तुमको सन्नी देओल का फ़ोन नंबर पता है?
बंता: नहीं! पर तुम क्यों पूछ रहे हो?
संता: यार नलका उखड़वाना था

संता: जब मेरे दादा मरे थे तो 2 करोड़ और 50 किल्ले ज़मीन छोड़ गये थे!
बंता: बस! जब मेरे दादा मरे थे तो सारी दुनिया ही छोड़ गये थे!

बंता: यार हिंदी भी अजीब भाषा है!
संता: वोह कैसे?
बंता: घडी ख़राब हो तो कहते है "बंद है" और लड़की ख़राब हो तो कहते है " चालू है"

संता: शाहरुख़ खान की फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से क्या शिक्षा मिलती है?
बंता: उम्मीद मत हारो, शादी के बाद भी लड़की पट सकती है!

संता फ़ोन पर बात कर रहा था!
बंता: किस से बात कर रहो हो!
संता: बीवी से!
बंता: इतने प्यार से?
संता: तुम्हारी है!.....

संता और बंता जंगल में घूम रहे थे! सामने से शेर आ गया!
बंता ने शेर की आखों में मिटटी फैंकी, और दौड़ने लगा और संता को भी दौड़ने को कहा!
संता: मैं क्यों दौडू, मिटटी तो तुमने फैंकी है!

संता: वो लड़की कितनी सुन्दर है!
बंता: मुझे उसका नाम पता है! वो बैंक में काम करती है! उसके काउंटर के ऊपर उसका नाम भी लिखा हुआ है!
संता: जल्दी बता यार क्या नाम है! उसका ?
बंता: "चालू खाता "

संता बंता से: यार मैं बड़ी मुश्किल में हूँ!
मेरी बीवी मुझसे एक किस का एक रुपया लेती है!
बंता: तुम तो बड़े किस्मत वाले हो! बाकि सब से तो वो पांच रूपये लेती है!

संता की शादी एक नर्स से हो गयी-
बंता संता से: कैसी गुजर रही है जिन्दगी?
संता: पूछ मत यार! जब तक सिस्टर ना कहू, किसी बात का जबाब ही नहीं देती!

End of content

No more pages to load

Next page