संता : तुम जो लड़की देखने गए थे उसका क्या हुआ?
बंता : मैंने मना कर दिया क्योकि उसने बहुत से मैडल जीते हैं?
संता : यह तो अच्छी बात है!
बंता : पर सारे मैडल बोक्सिंग में जीते हैं!
बंता : तुम्हारी दाढ़ में दर्द हो रहा है! इसका इलाज मैं बताऊँ?
संता : बताओ!
बंता : जब मेरी दाड़ में दर्द होता है तो मैं घर जाकर अपनी बीवी को बाहों में लेकर सो जाता हूँ!
संता : आपकी बीवी इस समय कहाँ मिलेगी?
संता अपने कुत्ते को घुमाने ले जा रहा है
बंता : क्यों भाई इस बन्दर को कहां ले जा रहे हो?
संता : यह बंदर नहीं कुत्ता है!
बंता : मैंने तुमसे नहीं कुत्ते से पूछा है!
संता : एक खुशखबरी है बंता मैं और मेरी प्रेमिका शादी कर रहे है!
बंता : अच्छी बात है कब कर रहे हो शादी?
संता : मेरी 7 दिसम्बर को और उसकी 13 जनवरी को!
संता : मैं अपनी बीवी को क्या तोहफा दूँ?
बंता : सोने का हार दे दो!
संता : कोई ऐसी चीज़ बता जो उसने कभी न ली हो?
बंता : उसे फांसी दे दे!
बंता संता से: तुम ट्रक देखकर डर क्यों जाते हो?
संता : एक ट्रक ड्राईवर मेरी बीवी को लेकर भाग गया था!
तब से जब कभी भी ट्रक देखता हूँ! डर लगता है कि कही बीवी वापिस करने न आया हो !
संता: यार आज के बाद मैं जहाज से यात्रा नहीं करूँगा!
बंता: क्यों ?
संता: 'एयर होस्टेस' ने पहले मुझे बेल्ट से कुर्सी के साथ बांध दिया! फिर बड़े प्यार से पूछने लगी कुछ लोगे क्या?
संता : जब तुमने मेरी पत्नी को कहा की मैं रात को 10 बजे से पहले घर नहीं आ सकूँगा तो मेरी पत्नी तो बहुत मायूस हुई होगी?
बंता: जी नहीं, वो खुश होकर बोली देखलो अगर वो उससे पहले आ गए तो सारी जिम्मेदारी तुम्हारी होगी!
बंता: यार मुझे तो एक बीवी मुसीबत लगती है तू दो दो बीवियों के साथ कैसे रहता है!
संता : तुम ने कभी एक हाथ से एक बाल्टी उठाई है?
बंता : हाँ अक्सर!
संता : कभी दोनों हाथों से दो बाल्टियाँ उठाकर देखना कितना बैलेंस बनता है !
बंता : बड़े शर्म की बात है कि आपका बेटा आप पर हाथ उठता है !
संता : क्या करूँ ! अपनी माँ पर जो गया है !



