संता बंता से: आप परेशान क्यों हैं?
बंता: एक ऐसी दवा तैयार की थी, जिसे प्रयोग करने पर 50 वर्ष की महिला भी 25 वर्ष की लगने लगती है।
संता: परेशानी वाली क्या बात है? खूब बिकी होगी?
बंता: अरे, भला कौन महिला अपनी उम्र 50 वर्ष कबूल करेगी? सो, मेरी दवा नहीं बिकी।

संता: तुम घोड़े के बराबर नहीं दौड सकते हो?
बंता: लेकिन घोड़ा दौड़ में मुझसे आगे नहीं जा सकता।
संता: ऐसा हो ही नहीं सकता।
बंता: क्यों नहीं हो सकता, मैं घोडे पर बैठा जो रहूंगा।

बंता : संता भाजी जीतो भाभी तो तूफ़ान हैं !
संता : बंता भाजी यह हमीं हैं जो पिछले 12 साल से इस तूफ़ान में दिये जलाये बैठे हैं !

बंता: कश्मीर वाकई स्वर्ग है ! कश्मीर ने मुझे खुशियां दी हैं मैं वो ब्यान नहीं कर सकता !
संता : पर तुम तो कभी कश्मीर गये ही नहीं !
बंता : मेरी पत्नी प्रीतो तो गई है न !

संता और बंता रेल में सफ़र कर रहे थे ! गाड़ी बहुत तेज चल रही थी !
बंता : अगर गाड़ी उल्ट गई तो ?
संता : तो हम टिकट दिखाने से बच जायेंगे !

संता : क्या तुम भविष्य के बारे में जानते हो ?
बंता बिलकुल जानता हूँ !
संता : इसका सबूत ?
बंता : मेरी मौत शर्तीया ही भविष्य में होगी !

बंता : मेरी पत्नी कि याददाश्त बहुत ख़राब है !
संता : क्यों ? वो ज़रूरी बातें भूल जाती है क्या ?
बंता : नहीं ! छोटी छोटी बातें भी याद रखती है !

बंता : श्रीमान् संता जी आप रास्ता देख के चला करो नहीं तो किसी दिन किसी गाड़ी के नीचे आ जाओगे !
संता : तुम इसकी चिंता मत करो ! गाड़ी तो क्या मैं तो कई बार जहाज के नीचे भी आ चुका हूँ !

बंता : संता भाजी आप अपनी सारी कहानियां ख़राब औरतों के बारे में क्यों लिखते हैं ?
संता : क्योकि अच्छी औरतों की कोई कहानी नहीं होती !

संता : बंता भाजी सूरत सिंह है न अपना दोस्त वह अस्पताल में दाखिल है !
बंता : क्यों बंता भाजी उसको क्या हो गया ? कल तो मैंने उसे एक औरत के साथ एक होटल में अच्छा भला देखा था !
संता : उसकी पत्नी ने भी उसे उसी होटल में उसी औरत के साथ देख लिया!

End of content

No more pages to load

Next page