संता: इतने कम मार्क्स?दो थप्पड़ मारने चाहिए।
पप्पू: हाँ पापा, चलो मैंने उस साले मास्टर का घर भी देख रखा है।
संता: कल आपने अपने बच्चे को बहुत पीटा! आखिर ऐसी क्या बात हो गई थी उससे?
बंता: दरअसल दो दिन बाद उस बदमाश का रिजल्ट निकलने वाला है और मैं आज ही एक महीने के टूर पर जा रहा हूँ।
संता: ओये बंता मछली खायेगा?
बंता: नहीं यार उसमें कांटे होते हैं।
संता: ओये छोड़ यार, चप्पल पहन के खा लेना।
संता और बंता के बीच में लड़ाई हो रही थी।
बंता: साले मैं तेरे कपड़े फाड़ के तुझे नंगा कर दूंगा।
संता: देख गंभीर लड़ाई में रोमांटिक बात मत कर।
संता क़ब्रिस्तान में चरस पी रहा था।
पुलिस: क्या कर रहे हो?
संता: अब्बू के लिए दुआ।
पुलिस: यह तो बच्चे की क़बर है।
संता: अब्बू बचपन में ही मर गए थे।
संता एक दिन बिजली की दुकान में: दो फैन देना,एक लेडीज और एक जेंट्स|
दुकान वाला: फैन में लेडीज और जेंट्स नहीं होता यार|
संता: क्यूँ नहीं होता जी, एक बजाज का दे और एक उषा का|
संता घर पहुंचा तो नौकर ने बताया: "थोड़ी देर पहले आपके जिगरी दोस्त का फोन आया था।"
संता: "तुमने कैसे जाना वो मेरा जिगरी दोस्त है?"
नौकर: "उन्होंने कहा था कि वो 'कमीना' आ जाए तो उसे कहना मुझे फोन करे।"
संता: तुमने कोई 3डी मूवी देखी है?
बंता: हाँ।
संता: कौन सी?
बंता: दिन दहाड़े डकैती|
बंता: ओये, तू डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?
संता: यार कल जाऊँगा, आज थोड़ी तबियत खराब है।
संता सोते वक़्त स्केल(Scale) लेकर सो रहा था।
बंता: तू स्केल लेकर क्यों सो रहा है।
संता: मैं देखना चाहता हूँ कि मैं कितना लम्बा सोता हूँ।



