sms

बंता: अरे, आपके घर में आग लग गई है और आप यहां बैठे हो।
संता: तुम भी अजीब हो यार, चाबी मेरे पास है, आग कैसे लग सकती है।

डॉक्टर: रोज़ 5 किलोमीटर चला करो, तो एक साल में 50 किलो ग्राम वजन कम हो जायेगा।
एक साल बाद संता फोन पे बोला: वजन तो कम हो गया मगर साले घर कैसे जाऊं, 1825 किलोमीटर दूर आ गया हूँ?

सिलेंडर के लिए लंबी लाइन देख संता गुस्से में बोला, "मैं अभी गैस एजेंसी के मालिक को जूते मार के आता हूँ।"
कुछ देर बाद वो वापस फिर से लाइन में लग गया।
बंता ने पूछा, "मार आये जूते?"
संता: कहाँ यार वहां इससे भी लंबी लाइन लगी है

sms

बंता: उठ यार, भूकंप आ रहा है और सारा घर हिल रहा है।
संता: सो जा-सो जा घर गिरेगा तो मकान मालिक का हम तो किरायेदार हैं।

sms

अपने एक दोस्त की मौत के बाद संता उसके घर गया और उसकी पत्नी से पूछा,"भाभी जी, क्या मैं उनकी जगह ले सकता हूँ?"
भाभी: मुझे कोई ऐतराज़ नहीं है, क़ब्रिस्तान वालों से पूछ लो।

sms

संता: आप बहुत कम दिखाई पड़ते हैं।
बंता: तो आपने अभी तक चश्मा नहीं लगवाया, अगर आपने और देर की तो कहीं पूरा ही न दिखूं।

संता और बंता दोनों शराब के नशे में धुत थे तो संता ने पूछा, "मरने के बाद तुम स्वर्ग जाना पसंद करोगे या नर्क?"
बंता: तुम्हें जहाँ अच्छा लगे तुम चले जाना, मुझे दारु पीने के बाद कहीं जाना अच्छा नहीं लगता।

मेजर ने फौजियों को डांटते हुए कहा, 'मुझे रिपोर्ट मिली है कि कल रात तुम लोगों ने खूब शराब पीकर सड़को पर ठेला खींचा, और खूब धमा चौकड़ी मचाई?'
संता: यह तो आप ही बेहतर जानते हैं सर, क्योंकि ठेले पर तो आप ही बैठे थे।

sms

संता: आज पहली बार मेरी अलार्म घड़ी से आँख खुली।
बंता: वह कैसे?
संता: मेरी बीवी ने उसे मेरे सिर पर फेंक मारा।

लड़की का बाप: क्या जमाना आ गया है, लड़की भी दो और दहेज़ भी दो।
संता: नहीं नहीं, आप सिर्फ दहेज़ ही दीजिए, लड़की अपने पास रख लीजिए।

End of content

No more pages to load

Next page