इंटरव्यू में मैनेजेर ने संता से पूछा, "बताओ वो कौन सी औरत है जिसको 100% पता होता है कि उसका पति कहा है?"
संता ने अपना खतरनाक दिमाग लगाया और बोला, "विधवा औरत।"

संता और जीतो में झगड़ा हो रहा था।
जीतो: काश मैं अपनी माँ की बात मान लेती और तुमसे शादी न करती।
संता: क्या मतलब तुम्हारी माँ ने मुझसे शादी करने के लिए मना किया था?
जीतो: और नहीं तो क्या।
संता: हे भगवान! मैं आज तक उस नेक औरत को कितना बुरा समझता रहा जिसने मुझे बचाना चाहा।

पंडित: हवन में काली माँ को खुश करने के लिए एक दारु की बोतल 1 बकरा और 5 हजार रुपये लगेंगे।
बंता: हरामखोर, मुझे हवन कराना है, काली माँ को पार्टी नहीं देनी।

जीतो: वह कौन सी चीज़ है जो तुम्हारी नज़रों के सामने होते हुए भी तुम्हारी पहुँच से दूर है।
संता ने लंबी सांस ली और बोला,
.
..
...
'पड़ोसन'।

sms

संता: भगवान् का लाख-लाख शुकर है कि अंडरवियर के नाम यूरो (Euro) और डॉलर (Dollar) हैं।
बंता: यह ख्याल तुम्हारे मन में क्यों आया?
संता: जिस तेज़ी से रुपए की कीमत गिर रही है, अगर भारतीय मुद्रा के नाम पर अंडरवियर होते, और जिस तेज़ी से निचे गिर रही है, हमारी तो कोई इज्जत ही नहीं रह जाती।

बंता: ओये तू हर मैसेज (SMS) को दो दफ़ा क्यों भेजता है?
संता: ताकी तू एक फॉरवर्ड (Forward) कर सके और दूसरा तेरे पास रहे।

संता ने लड़की को प्यार का इज़हार किया और फिर लड़की के बाप से शादी में लड़की का हाथ माँगा।
लड़की के भाइयों ने और बाप ने संता की खूब पिटाई की।
मार खाने के बाद, संता कपड़े झाड़ते हुआ बोला, "तो फिर मैं इंकार समझूं?"

डॉक्टर: आपका वजन कितना है?
संता: चश्में के साथ 75 किलो।
डॉक्टर: और चश्में के बिना?
संता: वो मुझे दिखता ही नहीं।

sms

जीतो: फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहो हो?
संता: बहन से।
जीतो: तो फिर धीमी आवाज में किस लिए?
संता: तेरी है।

संता: तुम किसी भी काम से जाते हो तो 2-3 घंटे तक वापस ही नहीं आते?
नौकर: साहब, आपने ही तो कहा था कि बिजली की तरह जाओ और बिजली की तरह आओ।

End of content

No more pages to load

Next page