संता नया कलर टी.वी लाया और पानी में डूबाने लगा।
बंता ने देखा तो पूछा, "ये तुम क्या कर रहे हो?"
संता: चेक कर रहा था कि रंग तो नहीं निकल रहा, अभी गारंटी में है।
संता ने जीतो को मैसेज किया, "मेरे जीवन को सुंदर बनाने और मेरे जीवन का एक हिस्सा होने के लिए धन्यवाद, आप महान हैं"।
जीतो ने वापस मैसेज किया, "लगा लिया, चौथा पैग"।
जीतो: बताओ मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूँ?
संता: बहुत ज्यादा अच्छी लगती हो।
जीतो: फिर भी कितनी?
संता: इतनी कि दिल चाहता है कि तुम्हारी जैसी एक और ले आऊं।
जीतो: सुनो जी, मेरे मोबाइल पर किसी ने आई लव यू (I Love You) का भेजा है।
संता: ऐसे मैसेज स्वीकार नहीं करने चाहिए, वापस भेज दो कमीने को।
बंता: मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि मैं क्या बताऊं।
संता: वो कैसे?
बंता: कल मैंने अचानक पीछे से जाकर उसकी आँखों पर हाथ रखा और बोला, "बता मैं कौन?"
संता: तो फिर?
बंता: वो बोली, "दूध वाला हा हा हा"।
संता और बंता शराब पीकर क्रिकेट मैच देख रहे थे। और तभी युवराज ने सिक्सर मारा।
संता बोला, "अरे वाह, क्या गोल मारा है"।
बंता: अरे गोल इसमें नहीं क्रिकेट मैच में होता है।
बंता: लड़की और "एस एम एस" (SMS) में क्या समानता है?
संता: जब तक
.
..
...
....
ऊपर से नीचे तक देख न लो, चैन ही नहीं पड़ता।
संता एक बार जगजीत सिंह का गाना सुन रहा था जिसके बोल थे, "ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो"।
संता अचानक खड़ा होकर बोला, "मैं तो आप से भी ज्यादा परेशान हूँ। मेरी तो औरत भी ले लो।
जीतो: मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की, क्या तुम इस पर विश्वास करते हो?
संता: और मेरी हिम्मत तो देखो, मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की?
पप्पू: पिता जी, नेताओं के कपड़ों का रंग सफेद क्यों होता है? संता: बेटा, ताकि दल बदलने पर भी कपड़े न बदलने पड़ें।



