एक दिन संता कार में बैट्री लगवाने के लिए गया! कारीगर ने संता से पूछा, "एक्सायिड की लगा दूं?" संता काफी सोचने के बाद बोला, "यार, बार-बार कौंन आयेगा, तू दोंनो साइड की लगा दे!"
बंता: तुम अपनी मोटर साइकिल को पांच-पांच के नोटों से क्यों सजा रहे हो?
संता: ओए, मुझे कारीगर ने कहा है कि इसके ऊपर रुपये लगोअगे तो ठीक हो जाएगी!
प्रेमिका: हम लोग दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। पर क्या तुमने आज तक मुझसे शादी करने के बारे में कभी सोचा है?
संता: दरअस बात यह है कि मुझे गलत मत समझना परन्तु इस बारे में, पहले मुझे अपनी पत्नी से बात करनी पड़ेगी! तभी मैं तुम्हें कोई जवाब दे सकूंगा!
एक बार प्रीतो और संता की टीम बस में 'अन्ताक्छरी' खेल रहे थे!
प्रीतो: हम तुम्हें हरा के दिखायेंगे!
संता: लो, हम हार गए; चलो अब दिखाओ!
जीतो: क्यों जी, रोज़ सुबह मेरे चेहरे पे पानी क्यों डालते हो?
संता: ओए, तेरे बाप ने ही तो कहा था कि मेरी बेटी 'फूल' की तरहें है, इसे मुरझानें मत देना!
जीतो: तुम रोज-रोज नदी में छलांग लगाने के लिए कहते हो, लेकिन आज तक तुमने छलांग नहीं लगाई?
संता: चेलैंज मत कर, वरना करके दिखा दूंगा! अभी मैं तैरना सीख रहा हूँ, जिस दिन आ जाएगा, छलांग भी लगा दूंगा!
बंता: जानेमन अब दिल में चली आओ!
लड़की: चप्पल निकालू क्या?
बंता: अरे पगली, ये कोई मंदिर थोड़ी है, तु ऐसे ही आजा!
एक डॉक्टर एक दिन बंता के पीछे भाग रहा था! रास्ते में डॉक्टर से एक पहचान वाले नें पूछा, "क्या हुआ डॉक्टर साहब, उसके पीछे क्यों भाग रहे हो?" हाँफते हुए डॉक्टर बोला, "चार बार ऐसा हो चूका है, साला दिमाग का ऑपरेशन कराने आता है और बाल कटवाकर चला जाता है!"
परेशान संता: एक मैं हूं जो तुमसे निभा रहा हूँ! लेकिन अब पानी सर से ऊपर जा चुका है! इस लिये में 'आत्म-हत्या' करने जा रहा हूँ!
जीतो: ठीक है, लेकिन हमेशा की तरह आज मत भूल जाना! घर लौटते समय दो किलो प्याज जरूर लेते आना!
संता: यार, तुने अपनी गाड़ी से विएपर क्यूँ हटा दिया?
बंता: मेरी बीवी हमेशा गलत पार्किंग करती है! इस कारन, उसके बुहत चल्लान होते हैं! मैंने इस का जड़ से ही नास कर दिया!



