बंता: क्या हुआ इतनी परेशान क्यों हो?
प्रीतो: मुन्ने ने 1 रुपया निगल लिया है!
बंता: निगलने दो आज कल 1 रूपए का आता ही क्या है!

जीतो: ये कंप्यूटर मेरी कमांड से काम नहीं कर रहा है!
संता: डार्लिंग, ये कंप्यूटर है तुम्हारा पति नहीं!

बंता: काश मैं गणपति होता तुम 111 दिन तक मेरी पूजा करती, लडडू खिलाती!
प्रीतो: हाँ काश ऐसा होता, फिर हर साल विसर्जन के बाद नया पति लाती!

संता अपनी बीवी के साथ बाजार में गया रास्ते में एक गधा दिखा!
पत्नी: अजी आपके रिश्तेदार खड़े हैं, पांव नहीं छुओगे?
संता: कहां पर?
पत्नी: वो देखिए, वहां सामने खड़े हैं।
संता (गधे के पैर की तरफ झुक कर): पांव लागू, ससुर जी!

संता ससुराल गया तो उसकी सास ने 7 दिन तक उसको साग खिलाया!
8 वें दिन पूछा बेटा क्या खाओगे?
संता बोला, `खेत दिखा दो, खुद ही चर आऊँगा`!

बस चली, झट्का लगा!
संता एक लड़की पे जा गिरा!
लड़की: बदतमीज़, क्या कर रहे हो?
संता: जी, पंजाब यूनिवर्सिटी से बी.कौम और आप?

संता: दुल्हन को घूंघट में क्यूँ रखा जाता है?
सोचो…सोचो…सोचो
नहीं पता?
बंता: ताकि किसी के मुंह से ये न निकल जाये अरे ये तो मेरी वाली है!

भिखारी: 1 रुपया दे दो, 3 दिन से भूखा हूँ!
संता: 3 दिन से भूखा है तो 1 रुपये का क्या करेगा?
भिखारी: वजन तोलूँगा, कितना घट गया है!

भिखारी: आपके पड़ोसी ने मुझे पेट भर के खाना खिलाया है, आप भी कुछ खिलाओ?
संता: यह लो हाजमोला!

प्रीतो: मुझे शादी से पहले क्यों नही बताया कि तुम्हारी पहले ही रानी नाम की पत्नी है!
बंता: शादी से पहले बताया तो था कि मैं तुम्हें रानी की तरह रखूँगा!

End of content

No more pages to load

Next page