बंता: ये रातें ये हवाएं ये चांदनी ये घटाएं ये नदिया ये किनारे!
प्रीतो: अबे साले, प्यार कर रहा है या नेचर स्टडी!

जीतो: अगर मैं मर गयी तो आप रोयेंगे क्या?
संता: पहले तू ये बता, मैं अभी हंस रहा हूँ क्या?

प्रीतो: मैं तुम्हारे प्यार में मर गयी, लुट गयी, बर्बाद हो गयी?
बंता: मैं कौन सा तेरे प्यार में बिल गेटस बन गया!

प्रीतो: ये प्यार कब होता है?
बंता: जब टाइम खराब चल रहा हो, राहू, केतु और शनि की दशा ख़राब हो और भगवान मजे लेने के मूड में हो!

प्रीतो: क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
बंता: नहीं!
प्रीतो: क्या? तुम मुझसे प्यार नहीं करते हो?
बंता: अब क्या खून से लिख के दूँ क्या?

संता: खाना तैयार है?
जीतो: थोड़ी देर और!
संता: ठीक है मैं बाहर खा लेता हूँ!
जीतो: 5 मिनट रुको!
संता: 5 मिनट में तैयार हो जायेगा?
जीतो: नहीं मैं तैयार हो जाती हूँ!

शराबी बंता अपने बच्चे को हिंदी की कविता सिखा रहा था:
मछली जल की रानी है;
जीवन उसका पानी है;
रात को दारू के साथ खानी है!

जीतो: मेरी तरफ फेस कर के सो जाओ न, मुझे डर लग रहा है!
संता: अच्छा और मैं भले ही डर के मारे मर जाऊं!

जीतो: मेरी स्कीन बहुत सोफ्ट एंड सेंसटिव है! और रंग भी बहुत गोरा है, मैं सोने से पहले क्या लगा के सोया करूँ?
डॉक्टर: कुण्डी

जीतो: जब आप चश्मा उतारते हो तो बहुत हैण्डसम लगते हो!
संता: जब मैं चश्मा उतारता हूँ तो तुम भी बहुत खूबसूरत लगती हो!

End of content

No more pages to load

Next page