बंता: तुम सेलरी वाले दिन घर जाकर अपनी पत्नी को कितने पैसे देते हो?
संता: कुछ नहीं!
बंता: ये कैसे हो सकता है?
संता: वो मुझे ऑफिस के बाहर मिलती है, और वहीँ सारे पैसे ले लेती हैं!
नर्स सिर से खून निकलते रोगी से: तुम्हारा नाम?
रोगी: संता!
नर्स: जन्म तिथि?
संता: 28 फरवरी 1980!
नर्स: शादीशुदा?
संता: हाँ, पर यह एक्सिडेंट!
बंता: ऐसा क्यों कहा जाता है कि `बच्चे घर का चिराग होते है`?
संता: क्योंकि वे कभी भी किसी लाइट को बंद नहीं करते!
संता: लोग कहते है कि मोहोब्बत ज़िन्दगी होती है मौत नहीं, पर वो क्या जाने कि धोखा भी ज़िन्दगी देती है मौत नहीं!
(आज संता सिरियस है, कृपया सहयोग करे!)
संता और बंता आपस में चर्चा कर रहे थे!
संता: अगर मैं कॉफ़ी पी लूँ तो मैं सो नहीं सकता!
बंता: मेरे साथ बिलकुल इसका उल्टा है, अगर मैं सो जाऊं तो मैं कॉफ़ी नहीं पी सकता!
संता: मैंने अपनी जिन्दगी खुद बनाई है!
जीतो: अरे! मैं तो बेकार में भगवान को दोष दे रही थी!
संता: तुम पियानो बजाते हुए अपनी आँखें बंद क्यों कर लेते हो?
बंता: मैं श्रोताओं के दुःख को नहीं देख सकता!
बंता: मेरे कुत्ते से मत डरो! तुमने वो कहावत नहीं सुनी है, `भौकने वाले कुत्ते कभी नहीं काटते`!
संता: मैं तो जानता हूँ, तुम भी जानते हो, पर इस कहावत को यह कुत्ता नहीं जानता!
बंता: क्या तुम्हारी गाड़ी सही हालात में है!
संता: बिलकुल! हॉर्न को छोड़ कर बाकि सारी चीजें शोर करती हैं!
बंता: अगर तुम्हारी पत्नी तुम्हें बाहर नौकरी खोजने के लिए भेजे तो तुम क्या करोगे?
संता: तो मैं नयी पत्नी खोजने लग जाऊंगा!



