काले बादल छाये हुये थे, तब संता को अपनी गर्ल फ्रेंड से थप्पड़ पड़ गया .... क्यों?
क्योंकि उसकी गर्ल फ्रेंड का रंग काला था और उसने गाना गाया, 'आज दिन चड़ेया तेरे रंग वरगा'!

संता बैंक में जा कर सों गया! क्योंकि उसने विज्ञापन में पढ़ा था कि यहाँ सोने पर लोन मिलता है!

बंता: हमने मोबाइल मैरिज ब्यूरो शुरू किया है! 'रिश्ते के लिये एक दबाये, मंगनी के लिये 2 दबाए, शादी के लिये 3 दबाये'!
संता: मैं दूसरी शादी के लिये क्या दबाऊ?
बंता: दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी का गला दबाइए!

संता: दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक जादू कहाँ होता है?
बंता: नहीं पता?
संता: ब्यूटी पार्लर में!

संता: बचपन में अगर माँ की बात सुन ली होती तो आज ये दिन न देखना पड़ता!
बंता: माँ क्या कहती थी?
संता: जब बात ही नहीं सुनी तो क्या पता, क्या कहती थी!

संता: और काजू लीजिये न!
मेहमान: नहीं शुक्रिया, मैं पहले ही 4 खा चुका हूँ!
संता: वैसे खाये तो आपने 8 हैं, पर चलो यहाँ कौन गिन रहा है?

संता घोड़े पर जा रहा था और रेड लाइट पार कर ली! पुलिस वाले ने रोकने की कोशिश की तो संता ने घोड़े की पूछ उठा कर कहा लो अब करो-अब करो नंबर नोट!

डाक्टर: आपके 3 दांत कैसे टूट गए?
संता: जी वो मेरी पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी!
डाक्टर: तो खाने से मना कर देते!
संता: जी वही तो किया था!

संता: मैं अपनी गर्ल फ्रेंड को क्या गिफ्ट दूँ?
बंता: हीरों का हार दे दे!
संता: कोई ऐसी चीज़ बता जो उसने कभी न पहनी हो!
बंता: जेंट्स कच्छा दे दे!

संता एक साल तक रो-रो कर औलाद के लिये दुआ मांगता रहा!
एक दिन संता के पास फ़रिश्ता आया और बोला: तुझे वाहेगुरु का वास्ता है, पहले शादी तो कर ले!

End of content

No more pages to load

Next page