संता क्रिकेट खेल कर आया!
बंता: कितने रन बनाये?
संता: शतक होने में 99 रन बाकी थे और मैं आउट हो गया!
बंता: अरे यार! सों क्लोज़!
संता ने कुकिंग कांटेस्ट में हिस्सा लिया और खाली बर्तन में चम्मच हिलाने लगा!
जज ने उससे पूछा: क्या बना रहे हो?
संता: उल्लू!
संता पुलिस स्टेशन आया और बोला: मुझे अर्रेस्ट कर लो, मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है!
पुलिस: क्या वो मर गई?
संता: नहीं वो तो बच गई, अब मेरी खैर नहीं!
संता: आज मेरे पड़ोसियों का बच्चा गुम गया! मैंने उसे ढूंढने का तरीका बताया तो बहुत मार पड़ी!
बंता: आपने क्या तरीका बताया?
संता: मैंने कहा, 'गूगल पे सर्च कर लो'!
संता: मुझे तुम बहुत पसंद हो!
लड़की: मेरी चप्पल का साइज़ पता है न?
संता: लो कर लो बात! दोस्ती अभी हुई नहीं, फरमाइशें शुरू!
संता: भाई साहब टाईम क्या हुआ?
आदमी: शाम के 6 बजे हैं!
संता: सुबह से पूछ रहा हूँ, सब अलग अलग टाईम बता रहें हैं!
संता: कितना पढ़े लिखे हो?
बंता: बी. ऐ.!
संता: साला, दो अक्षर पढ़े वो भी उलटे?
बंता: क्या बीवी से लड़ाई खत्म हो गई?
संता: हाँ वो घुटने टेक कर मेरे पास आयी थी!
बंता: उसने घुटने टेक कर क्या कहा?
संता: यही कि बेड के नीचे से निकल आओ, कुछ नहीं कहूँगी!
संता और बंता स्पीड से स्कूटर पर जा रहे थे!
ट्रैफिक पुलिस: तुम स्कूटर इतनी स्पीड से क्यों चला रहे हो, अगर तुम्हारा एक्सीडेंट हो जाये तो?
संता: तुम हमारी फ़िक्र मत करो भगवान् हमारे साथ है!
ट्राफिक पुलिस: फिर तो ट्रिपलिंग का चलान काटना पड़ेगा!
बंता: हम जो नाटक करेंगे उसमे दर्शको को कल्पना करनी पड़ेगे कि पहला सीन बाग में है और दूसरा सैलून में!
संता: तीसरे सीन में हमें कल्पना करनी पड़ेगा कि थियटर में दर्शक बैठे हैं!



