
बंता: परेशान लग रहे हो।
संता: यार, बाप बनने वाला हूँ।
बंता: ये तो ख़ुशी की बात है।
संता: लेकिन बीवी को नहीं पता।

बंता: यह चाकू क्यों उबाल रहे हो?
संता: आत्महत्या करने के लिए!
बंता: तो फिर उबालने की क्या ज़रूरत है?
संता: कहीं इन्फेक्शन ना हो जाए!

संता: तुम्हें पता है मोगैंबो की शादी नहीं हुई थी।
बंता: तुम कैसे कह सकते हो?
संता: क्योंकि अगर मोगैंबो भी शादी-शुदा होता तो कभी भी ना कहता मोगैंबो खुश हुआ।

संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता: वो क्यों?
संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है। हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले हम तमिल सीख लें!।

बंता: ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर: बाहर तो अँधेरा है।
बंता: अरे तो टॉर्च जला कर देख ले कामचोर।

संता: आज तो फेसबुक ने बचा लिया।
बंता: कैसे? क्या हुआ?
संता: आज बीवी का बर्थडे था।

बंता अपने मैरिज सर्टिफिकेट को एक घंटे से देख रहा था।
बीवी: तुम एक घंटे से क्या देख रहे हो?
बंता: Expiry Date ढूंढ रहा था, सालों ने लिखी ही नहीं।

पप्पू: पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूँ।
संता: क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू: हाँ जी हाँ।
संता: जिस लड़की की पसंद ऐसी हो मैं उसे अपनी बहु नहीं बना सकता।

संता: तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है?
बंता: कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था।
संता: लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
बंता: मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया हैप्पी बर्थडे समस्या।

संता पाँच सौ के नोट पर लिखा नंबर डायल कर रहा था।
बंता: ये क्या कर रहे हो?
संता: यार मैं देख रहा हूँ कि गाँधी जी तो चले गए पर उनका मोबाइल किसके पास है।