बंता: क्या तुम्हारे करोड़पति दादा ने तुम्हारे बारे में सोचा था जब वह अपनी वसीयत लिख रहे थे?
संता: सोचा ही होगा, तभी तो उन्होंने मेरे नाम कुछ नहीं छोड़ा!

संता: मेरी पत्नी का क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया है!
बंता: क्या आपने इसके बारे में बैंक को सूचना दी?
संता: मैंने इसकी जरुरत नहीं समझी क्योंकि चोर उससे उतना क्रेडिट नहीं लेगा जितना मेरी पत्नी लेती है!

बंता को संता द्वारा भेजा हुआ लिफाफा कोरियर के जरिये मिला जिसमे लॉटरी की पाँच टिकटें थी और साथ में भेजे गए नोट में लिखा था, 'मैंने तुम्हारे लिये लॉटरी की पाँच टिकटें खरीदी थी पर अफ़सोस तुम्हारा कोई इनाम नहीं निकला!'

बंता: अगर ऐलिज़ाबेथ टेलर से उसके बाल छीन लिये जाये, उसके होंठ, उसकी आँखें और उसकी फिगर छीन ली जाये तो क्या बचेगा?
संता: मेरी पत्नी, जीतो!

बंता: हमारे देश की औसत मृत्यु दर क्या है?
संता: 100%
बंता: कैसे?
संता: जो पैदा होता है वो मर ही जाता है!

संता ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया और अपनी वॉल पर लिखा: यहाँ सुसु करना मना है!

संता: ठंडा लोगे या गर्म?
मेहमान: दोनों ले आओ!
संता जीतो से: एक गिलास फ्रीजर से और एक गीजर से पानी ले आओ!

संता ने एक मक्खी पकड़ी और पंख तोड़ कर बोला: उड़ जा!
मक्खी नहीं उड़ी!
संता: इससे साबित होता है कि मक्खी के पंख तोड़ दो तो वो बैहरी हो जाती है!

संता मोबाइल कम्पनी में नौकरी लेने गया तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया!
सवाल: सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
संता: कार्टून नेटवर्क!

संता: डाक्टर मुझे ऐसा लगता है जैसे कोई मेरे कान में गुनगुना रहा है!
डाक्टर: ऐसा कब लगता है?
संता: जब मैं कान में हेडफोन लगाकर गाने सुनता हूँ!

End of content

No more pages to load

Next page