संता: आपने उस लड़की के लिये सिगरेट और शराब छोड़ दी?
बंता: हाँ!
संता: तो उससे शादी क्यों नहीं की?
बंता: क्योंकि मैं इतना सुधर गया था कि उससे भी अच्छी लड़की मिल गई!

बंता: मैंने तुम्हें फोन करना था पर तुम्हारा मोबाइल नम्बर भूल गया!
संता: पागल मुझे मैसेज करके पूछ लेता!
बंता: सोरी मेरे दिमाग में तो ये आया हीं नहीं!

संता ने चैलेंज किया कि वो क़ुतुब मीनार सर पर रख कर मुबई ले जायेगा!
सारे न्यूज़ वाले वहां पहुँच गए!
तब संता बोला: बस कोई उठा के सर पर रख दे!

बंता: दवा और दारु में क्या फर्क है?
संता: दवा प्रेमिका की तरह है जो एक्स्पाइरी डेट के साथ आती है, दारु वाइफ की तरह है, जितनी पुरानी होगी उतनी सर चढ़ के बोलेगी!

बंता: इन आलू के परांठो में आलू नजर नहीं आ रहे हैं?
संता: यार नाम पर मत जा! कश्मीरी पुलाव में कभी कश्मीर नज़र आता है क्या?

भिखारी: साहब एक रुपया दे दो?
संता: कल आना!
भिखारी: साला इस कल कल के चक्कर में इस बस्ती में मेरे लाखों रूपये फंस चुके हैं!

संता होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो के खा रहा था!
वेटर: ये कैसे खा रहे हो?
संता: मैं गणित का टीचर हूँ! दाल मैंने सपोज़ की हुई है!

बंता: आपको ठण्ड लगती है तो आप क्या करते हो?
संता: मैं हीटर के पास बैठ जाता हूँ!
बंता: अगर फिर भी ठण्ड लगे तो?
संता: तो हीटर ऑन कर लेता हूँ!

संता: डाक्टर साहब, कोई लम्बी उम्र का तरीका बताइए?
डाक्टर: शादी कर लो!
संता: क्या इससे उम्र लम्बी हो जाएगी?
डाक्टर: नहीं, ये तमन्ना ख़त्म हो जायेगी!

भिखारी: साहब 20 रूपये दो न कॉफ़ी पीनी है!
संता: लेकिन कॉफ़ी तो 10 रूपये की आती है?
भिखारी: मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ में है न!
संता: अरे भिखारी होके भी तूने गर्लफ्रेंड बनाई है!
भिखारी: नहीं, गर्लफ्रेंड ने ही मुझे भिखारी बनाया है!

End of content

No more pages to load

Next page