संता: तुम्हारी गर्लफ्रेंड का एस एम् एस आया है, 'कोई पत्थर से न मारे मेरे दीवाने को'!
बंता: अच्छा एस एम् एस में और क्या लिखा है?
संता: इक्कीसवी सदी है बम से उड़ा दो साले को!
संता: तुम्हारी कार का टायर कैसे पंचर हुआ?
बंता: एक दारु की बोतल इसके नीचे आ गई थी!
संता: तुम्हें बोतल नज़र नहीं आई?
बंता: बोतल उस बन्दे की जेब में थी जो मेरी कार के नीचे आया था!
बंता: मेरे पास फेसबुक है, ऑरकुट है, ट्विट्टर है! तुम्हारे पास क्या है?
संता: मेरे पास काम धंधा है!
टीचर: जिस हिसाब से आपके बेटे के नम्बर आते हैं उस हिसाब से एक बात तो मैं यकीन से कह सकती हूँ!
संता: क्या?
टीचर: वह नकल बिल्कुल नहीं मारता!
जीतो: क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे होटल के स्टाफ को न पता लगे कि हमारी नई - नई शादी हुई है!
संता: हाँ है, यह दोनों सूटकेस तुम उठाओ!
बंता पुरानी एल्बम देख रहा था!
बंता: बेबे, यह फोटो में आपके साथ स्मार्ट कौन है?
बेबे: ये तुम्हारा बापू हैं!
बंता: तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं?
संता: टाईम क्या हुआ है?
बंता: दो बजे हैं!
संता: तेरी घड़ी रेडियो से मिली हुई है न?
बंता: नहीं, ससुराल से!
संता: तुम एक बार में कितने आदमी उठा सकते हो?
पहलवान: कम से कम 16!
संता: धत, तुमसे अच्छा तो मेरा मुर्गा है जो सुबह पूरे मोहल्ले को उठा देता है!
बंता (फोन पर): सर हमने आपको एक साल पहले आइस-क्रीम बनाने की मशीन सप्लाई की थी पर आपने अभी तक उसकी कीमत अदा नहीं की!
संता: श्रीमान जी आपने ही कहा था, सर यह मशीन साल के अंदर अंदर अपनी कीमत अदा कर देगी!
संता ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस मिटटी में गाड़ दिया!
बंता: तुमने ऐसा क्यों किया?
संता: वो एक्सपायर हो गया था!



