संता: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहला किसका ईमेल आई डी था?
बंता: नहीं पता?
संता: शम्मी कपूर! क्योंकि वो ही सबसे पहले बोला याहूऊऊऊऊ ...!

संता: तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो?
बंता: जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है!

संता: मैं कभी कभी सोचता हूँ कि मैं अपनी जान दे दूँ!
बंता: फिर देते क्यों नहीं?
संता: फिर सोचता हूँ, भारत में सिर्फ 1410 ही टाइगर बचेंगे!

संता: डाक्टर साहब मुझे बोलने में बड़ी तकलीफ होती है!
डाक्टर: बोलने में कैसी तकलीफ होती है?
संता: जब भी मैं बोलने लगता हूँ मेरी वाईफ मुझे टोक देती है!

संता (टेलीफोन पर): थानेदार साहब आजकल मेरे फोन पर मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं! आप मुझे सुरक्षा दो!
थानेदार: धमकियां दे कौन रहा है?
संता: मेरी प्रेमिका का पति!

संता: आप मुझे बताइये कि आपको क्या चाहिये?
बंता: फिर आप क्या करेंगे?
संता: मैं आपको बताऊंगा कि उसके बगैर कैसे गुज़ारा किया जा सकता है!

संता: मैं यहाँ नहीं रहूँगा, मेरे पैसे वापिस दो! इतना छोटा कमरा और एक स्टूल, क्या तुम मुझे जानवर समझते हो?
मैनेजर: सर रूम में तो चलिए ये लिफ्ट है!

संता और बंता शतरंज खेल रहे हैं!
संता: चल यार अब बंद करते हैं!
बंता: हाँ ठीक है! वैसे भी मेरा एक हाथी और आपका एक घोड़ा ही तो बचा है!

ट्रेफिक पुलिस: स्टॉप स्टॉप तुम्हारी हेड लाइट्स काम नहीं कर रही, वो बंद है!
संता: जल्दी से हट जाओ ब्रेक्स भी काम नहीं कर रही हैं!

संता दारू पी कर ताला खोलने लगा, हाथ कांपने की वजह से ताला नहीं खुला!
बंता: मैं खोल दूँ!
संता: मैं खोल लूँगा, तू घर को पकड़, साला बहुत हिल रहा है!

End of content

No more pages to load

Next page