बंता: जब आप और आपकी पत्नी एक दूसरे से इतनी नफरत करते हैं तो आपने आपस में शादी क्यों की?
संता: एक दूसरे से बदला लेने के लिये!

बंता: आपकी साली क्या अपने पति के साथ ख़ुशी-ख़ुशी जी रही हैं!
संता: हां, जबसे उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है !

बंता: हफ्ते में एक बार मेरी पत्नी से मेरा झगडा ज़रूर होता है! और आपका?
संता: मेरा महीने बाद होता है, क्योंकि मुझे तनख्वाह महीने बाद मिलती है!

बंता: क्या आपने मेरा नया नाटक देखा है, जो मैंने झगड़ालू पति-पत्नी के बारे में लिखा है?
संता: मैंने अभी तक नाटक तो नहीं देखा पर मैंने आपको और आपकी पत्नी को उसकी रिहर्सल करते देखा है!

संता: तुम्हारी अपनी पत्नी के साथ कैसी निभ रही है?
बंता: बड़ी अच्छी निभ रही है! सुबह जो वो चाहती है वो करती है! शाम को जो वो चाहती है मैं करता हूँ!

संता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!
बंता: तुम तो लक्की हो! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था, उसने पंडित बुला लिया था!

बंता: बहुत सी लड़कियां इतनी मूर्ख होती हैं कि उन्हें अगर शादी के लिये पूछो तो न कर देती हैं!
संता: आपको कैसे पता?
बंता: मैं कईयों को पूछ चुका हूँ!

बंता: तुम्हारी दुकान पर मिठाई रखी है, तुम्हारा इसको खाने का दिल नहीं करता!
संता: करता तो बहुत है पर पापा मरेंगे इसलिये चाट कर रख देता हूँ!

संता साइकिल की ब्रेक लेकर डांस कर रहा था!
बंता: आप क्या कर रहे हो?
संता: देख नहीं रहे मैं ब्रेक डांस कर रहा हूँ!

बंता: हम तो उडती चिड़िया के भी पर गिन लेते हैं!
संता: इसमें कौन सी मुश्किल बात है दो ही तो होते हैं!

End of content

No more pages to load

Next page