sms

पप्पू: यार तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी?
बंटी: उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था!
पप्पू: अबे, ये बात तो अच्छी बात है न गधे!
बंटी: क्या अच्छी बात है तू खुद ही सोच की, जो आज तक किसी की न हो सकी वो मेरी क्या होती?

sms

टीचर: बताओ अस्पताल क्या होता है?
पप्पू: वो जो धरती से स्वर्ग जाते हुए रास्ते में टोल नाका आता है ना उसे ही अस्पताल कहते हैं!

sms

बंटी: भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है?
पप्पू: अरे जाता हूँ लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं!
बंटी: क्यों भाई, कौन से स्कूल जाता है?
पप्पू: कन्या पाठशाला!

sms

मास्टर जी: बच्चों, सिर्फ एक गुरु ही सच्चा रास्ता दिखाता है और कोई नहीं!
पप्पू: सर और भी कोई दिखाता है!
मास्टर जी: कौन?
पप्पू: Google Map, ये देखो और साथ में रास्ते में कितना ट्रैफिक है वो भी दिखाता है!

sms

टीचर: पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले नए उपग्रह का नाम कौन बताएगा?
पप्पू: मैम मैं बताऊँ?
टीचर: हाँ बताओ।
पप्पू: मैम पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले नए उपग्रह का नाम नरेंद्र मोदी है।

sms

टीचर: Lecture खत्म हो चुका है, किसी को कुछ पूछना है?
पप्पू: Mam... May I Ask?
टीचर: पूछो!
पप्पू: मूवी देखने चलोगी!

sms

टीचर सभी बच्चों को पढ़ा रही थी कि दिल्ली में क़ुतुब मिनार है! उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था!
टीचर उसके पास गई और उसका कान पकड़ कर पूछा - बोल तो मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू: दिल्ली में कुत्ता बिमार है!

sms

इस बार पप्पू ने फिजिक्स को हिला डाला।
इस सवाल पर सारे सायटिस्ट हाथ खड़े कर चुके हैं।
सवाल: कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है।
पप्पू: बेसन के पकौड़े।

sms

पवन: कल मेरे यहाँ पुत्र का जन्म हुआ!
पप्पू: Congrats अंकल उसका नाम आप झोंका रख दो!
पवन: क्युं?
पप्पू: ताकि हम कह सकें कि पवन का झोंका आया!

sms

मैडम: तेरी कॉपी और पेन कहाँ है?
पप्पू: मेम जबसे आपको देखा क्या कॉपी क्या पेन, तेरे मस्त मस्त ये नैन, मेरे दिल का ले गये चैन, खो गई कॉपी और गुम क्या पेन!

End of content

No more pages to load

Next page