टीचर: अगर दुनिया में बिजली नहीं होती तो टीवी कैसे देखते?
पप्पू: मोमबत्ती जला के।
लड़की: मेरी हर मुस्कान पे न जाने कितने लोग मर जाते हैं।
पप्पू: कभी टाइम निकाल के घर आओ न चूहे मारने हैं। सालों ने बड़ा परेशान कर रखा है।
संता: बेटा इस बार परीक्षा में तुम्हें 90% लाने हैं।
पप्पू: नहीं पापा इस बार मैं 100% लाऊँगा।
संता: क्यों मज़ाक कर रहा है?
पप्पू: शुरू किसने किया?
आंटी: अरे पप्पू कितना बड़ा हो गया रे तू तो?
पप्पू: क्या करूँ आंटी और कोई ऑप्शन ही नहीं था।
दोस्त: यार कोई ऐसा तरीका बता कि मैं लड़कियों के लिए नहीं लड़कियां मेरे लिए इंतजार करें।
पप्पू: ऑटो चलाना शुरू कर कल से दोस्त।
पप्पू: पाप बुलेट दिला दो।
पापा: पड़ोसन की लड़की को देख बस से जाती है।
पप्पू: यही तो देखा नहीं जाता।
गुरु जी: पप्पू, सोलर एनर्जी से निर्मित कोई एक उदाहरण बताओ?
पप्पू: कुंतीपुत्र कर्ण।
गुरु जी तब से धूप में बैठे हैं।
दोस्त: तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
पप्पू: बहुत बुरा... सालों ने मेरे जन्म से भी पहले के प्रशन पूछ रखे थे।
दोस्त: यार ये शादी का क्या मतलब है?
पप्पू: धूम-धाम से खुद की सुपारी देना।
सारी फिज़िक्स को हिला डाला।
टीचर: कौन सा लिक्विड और सॉलिड मिक्स करने पर गैस बनती है?
पप्पू: राजमा-चावल!